बरेली। इस बार गणतंत्र दिवस की परेड मे महिला सशक्तीकरण की झलक दिखेगी। परेड मे शामिल होने वाली आठ टोलियों मे चार टोलियां महिला पुलिस की होंगी। इसके साथ ही महिला एसओजी और सेवानिवृत्त पुलिसकर्मियों की झांकियां भी शामिल होंगी। शनिवार को पुलिस लाइन ग्राउंड पर परेड का रिहर्सल हुआ। एसएसपी अनुराग आर्य ने परेड की सलामी ली और फिर हर्ष फायरिंग कराई गई। उन्होंने परेड का निरीक्षण करते हुए एकरूपता, अनुशासन एवं समन्वय को और अधिक सुदृढ़ करने के लिए दिशा निर्देश दिए। इस दौरान जनपद के सभी अधिकारी भी मौजूद रहे। साथ ही सराहनीय कार्य करने वाले पुलिस अधिकारियों-कर्मचारियों को प्रशस्ति पत्र प्रदान किए गए। सम्मानित होने वालो मे चौकी इंचार्ज कोमल कुण्डू, गौरव अत्री, वकार अहमद, राहुल कुमार, प्रणव श्रोत्रिय, कुशलपाल सिंह, सुधीर कुमार, मोहित, अनूप सिंह, देवेंद्र राठी, शिव मिश्र, सचिन, स्थानीय अभिसूचना इकाई से प्रेम सिंह, संजीव, नईम स्थानीय, महेश चन्द, रिंकी, पंकज कुमारी व स्वाति सिंह को पुरस्कृत किया गया। इसके अलावा आंवला परामर्श केंद्र के अध्यक्ष पूर्व प्रधानाचार्य एवं राष्ट्रपति पुरस्कार प्राप्त शिक्षक जयगोविन्द सिंह और सदस्य रमाकान्त तिवारी, योगेश माहेश्वरी, रजिया सुल्तान, शोखी अग्रवाल, सीमा रजा शामिल रही। मंच का संचालन रिटायर्ड सीओ जगदीश पाटनी और बरेली कॉलेज की प्रोफेसर डॉ. वंदना शर्मा ने किया।।
बरेली से कपिल यादव
