बरेली। मंगलवार को संजय कम्युनिटी हॉल मे महिला सशक्तिकरण के लिए दरोगा और सिपाहियों को प्रशिक्षण दिया गया। इस दौरान एडीजी राजकुमार, आईजी रमित शर्मा, एसएसपी रोहित सिंह सजवाण ने महिला पुलिस कर्मियों का मनोबल बढ़ाया। आपको बता दें अब महिला दरोगा और सिपाही बीट मे जाकर महिला अपराध पर काम करेगी। वही जिले में 214 बीटों पर महिला कॉन्स्टेबल काम करेंगी। महिला बीट आरक्षियों को उनके कर्तव्य के बारे मे अवगत कराते हुए क्षेत्र मे भ्रमणशील रहते हुए महिलाओं बालिकाओं को उनके अधिकारों तथा हेल्पलाइन नंबर 1090 181 112 1098 1076 व यूपी कॉप एप आदि की जानकारी देकर जागरूक करने के निर्देश दिए। जनपद मे हो रहे आम जनता मे साइबर क्राइम अपराध की रोकथाम हेतु जागरूकता फैलाने व साइबर अपराध से पीड़ित व्यक्ति के थाने आने पर उसकी समस्या का तत्काल निदान करने हेतु हेल्पलाइन नंबर 1930 व एनसीसीआर पी पोर्टल के बारे मे जानकारी दी। साइबर हेल्प डेस्क के कर्तव्य के बारे मे अवगत कराया गया। कार्यक्रम के दौरान पुलिस अधीक्षक नगर रविंद्र कुमार, पुलिस अधीक्षक ग्रामीण राजकुमार अग्रवाल, पुलिस अधीक्षक अपराध मुकेश प्रताप सिंह, सीओ प्रथम श्वेता कुमारी यादव, सीओ अपराध डॉ दीपशिखा अहिबरन, जिला प्रोबेशन अधिकारी नीता अहिरवार, मनोविज्ञानी डॉ नीता शर्मा, डॉ वंदना शर्मा, प्रभारी साइबर क्राइम सेल श्याम सिंह सहित समस्त थानों की महिला बीट आरक्षी उपस्थित रही।।
बरेली से कपिल यादव
