महिला दिवस पर डीआरएम ने 16 महिला रेल कर्मियों को किया सम्मान

बरेली। पूर्वोत्तर रेलवे इज्जतनगर मंडल कार्यालय में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर मंडल रेल प्रबधंक आशुतोष पंत ने 16 महिला रेल कर्मचारियों को स्मृति चिन्ह, प्रशस्ति-पत्र एवं नगद पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया। समारोह में उपस्थित महिला रेल कर्मचारियों को संबोधित करते हुए मंडल रेल प्रबधंक श्री पंत ने कहा कि तेजी से बदलते सामाजिक परिवेश में महिलाओं को काफी अधिकार प्राप्त हो चुके हैं। शेष अधिकारों को हासिल करने के लिए उन्हें सदैव संघर्षरत रहना होगा। महिला रेल कर्मियों का उत्साहवर्द्धन करते हुए उन्होंने कहा कि रेलवे में महिलाएं लोको पायलट, ट्रैक मेंटेनर, स्टेशन मास्टर, नियंत्रक, टिकट जांच व वितरण, रेलवे सुरक्षा बल, प्रशासनिक आदि पदो पर पुरुष सहकर्मियों के कंधे से कंधा मिलाकर संरक्षित, सुरक्षित, समयबद्ध एवं आरामदेह रेल परिवहन सुविधा उपलब्ध कराने में किसी से पीछे नही है। खेलकूद, मानव सेवा में भी अग्रणी भूमिका निभा रही है। हाल ही मे इज्जतनगर मंडल के कार्मिक विभाग में लिपिक कु. प्रियंका गोस्वामी ने 20 किमी वाॅक इवेंट में राष्ट्रीय रिकार्ड बनाते हुए टोक्यो आलंपिक्स में प्रवेश कर इज्जतनगर मंडल का नाम रोशन किया है। समारोह का संचालन करते हुए कार्मिक विभाग की प्रवर लिपिक वर्षा दत्त ने भी महिलाओं की दशा एवं दिशा पर विस्तार से प्रकाश डाला। वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक नीतू और ज्योति, प्रेमा पंत आदि ने भी उद्गार व्यक्त किए। इस अवसर पर अपर मंडल रेल प्रबंधक (परिचालन) अजय वार्ष्णेय, अपर मंडल रेल प्रबंधक (इन्फ्रास्ट्रक्चर) विवेक गुप्ता सहित मंडल के शाखा अधिकारी एवं भारी संख्या में महिला रेल कर्मचारी उपस्थित रहे।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *