महिला थाना प्रभारी ने बुजुर्ग महिला को रोता देखा तो लगाया गले, खिलाया खाना और अंत में सुनी फरियाद

*जब बेटों और बहुओं ने ठुकराया तो मां पहुंची पुलिस के पास

मैनपुरी- रविवार को महिला थाना मैनपुरी पर एक ऐसा मंजर देखने को मिला। जिसने भी देखा उसकी आंखें भर आई। महिला थाना प्रभारी की जितनी तारीफ की जाए उतनी कम है।
दरअसल मामला कुछ यूं है कि जनपद मैनपुरी के थाना बिछवां क्षेत्र के गांव भनऊ निवासी 70 वर्षीय राजकुमारी पत्नी मकरंद दुबे को उनके पुत्रों व बहुओं ने घर से मारपीट कर निकाल दिया। जिसपर बुजुर्ग महिला भूंखी प्यासी, रोते बिलखते महिला थाना पहुंच गई। जैसे ही महिला पर महिला थाना प्रभारी एकता सिंह की नजर गई। वैसे ही सिंह ने महिला को अपने पास बुलाकर उनसे उनकी समस्या पूंछी। जिस पर बुजुर्ग महिला के आंसू छलक पड़े। जिसे देख सिंह ने बुजुर्ग महिला को खाना खिलाया। जिसके बाद उनकी समस्या को सुना और कहा आपको हर हाल में इस समस्या से निजात दिलाऊंगी। अंत में बुजुर्ग महिला के मुंह से सिर्फ एक ही शब्द निकला काश आप जैसी बेटियां हर मां की कोख से उत्पन्न हों। थाने पर मौजूद लोगों ने इस मंजर को देखा उसकी आंखें भर आई। प्रभारी निरीक्षक के इस कार्य को देखते हुए हर कोई तारीफ करते हुए नही थक रहा है।

इनका कहना है

महिला थाना प्रभारी के इस कार्य को देखते हुए भारतीय किसान यूनियन (किसान) के जिलाध्यक्ष अनुरुद्ध दुबे ने कहा कि निश्चित ही यह बेटी उस घर में जन्मी है। जहां पर आज भी बुजुर्गों को भगवान की तरह पूजा जाता है। काश इस तरह के बच्चे हर घर में जन्म लें।

रिपोर्ट-दिलनवाज़ मैनपुरी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *