बरेली/फतेहगंज पश्चिमी। मिशन शक्ति के तहत शुक्रवार को न्याय पंचायत चिटौली का कंपोजिट विद्यालय कुरतरा, सोरहा व प्राथमिक विद्यालय जनक जागीर मे बीईओ बबिता सिंह के निर्देशन मे महिलाओं एवं छात्राओं को आत्मसुरक्षा व उनके अधिकारों के प्रति जागरूक किया गया। कार्यक्रम के नोडल प्रभारी राजकुमार सिंह, रुचि रानी ने बालिका सुरक्षा, अच्छा – बुरा स्पर्श, बाल विवाह, घरेलू हिसा, आत्म सुरक्षा, स्वास्थ्य सुरक्षा, सामाजिक सुरक्षा आदि की जानकारी दी गई। इसके अलावा नोडल प्रभारी मिथिलेश यादव, संगीता सिंह ने पुलिस की सुरक्षा संबंधी सेवाएं जैसे डायल 112 नंबर, वूमेन पावर लाइन 1090, यूपी कॉप एप, 181 महिला हेल्प लाइन, 1076 मुख्यमंत्री हेल्प लाइन, 1098 चाइल्ड हेल्पलाइन, 102 स्वास्थ्य सेवा, 108 एंबुलेंस सेवा के बारे में जानकारी दी गई। नोडल प्रभारी डॉ समराना, नीरज वर्मा, नीतिका सक्सेना ने सामाजिक सुरक्षा योजनाओं जैसे मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ, वन स्टॉप सेंटर, बाल संरक्षण सेवाओं की जानकारी दी। बच्चों की प्रस्तुति के उपरांत पुरस्कार वितरण कर सम्मानित किया गया। विद्यालय के हेड जमुनावती, सीमा कपूर, हरीश कुमार गंगवार ने शासन द्वारा संचालित मिशन शक्ति अभियान के उद्देश्यों पर प्रकाश डाला। इस अवसर पर राशि, प्रांजल, गंगाधर, अनिल कुमार, अमर द्विवेदी, सुजाता, मंजू लता, अलंकार शर्मा सहित पूर्व प्रधान बद्री प्रसाद व गांव की महिलाएं, छात्राएं उपस्थित रही।।
बरेली से कपिल यादव