महिलाओं की सुरक्षा एवं उत्कृष्ट कार्य के लिए महिला उपनिरीक्षक को सम्मानित किया

मिर्जापुर- पुलिस लाईन मीरजापुर में स्थित मनोरंजन कक्ष में 01 कार्यशाला का आयोजन किया गया। जिसमें जनपद के समस्त थानों के थाना प्रभारियों व महिला आरक्षियों को बुलाकर थानों पर आने वाली अथवा किसी अन्य माध्यम से शिकायत करने वाली महिला शिकायतकर्ता की शिकायतों पर विशेष रूप से ध्यान दिये जाने एवं यथासम्भव त्वरित कार्यवाही करते हुये उनकी समस्याओं का निस्तारण कराये जाने के सम्बन्ध में श्री आशीष तिवारी पुलिस अधीक्षक मीरजापुर महोदय द्वारा व्याख्यान दिया गया। इस अवसर पर थाना को0शहर क्षेत्रान्तर्गत जिला महिला अस्पताल में महिलाओं की सुरक्षा एवं शिकायतों की सुनवाई हेतु नवसृजित महिला पुलिस चैकी पर नियुक्त महिला उ0नि0 गीता राय को महिलाओं के सम्मान की रक्षा तथा उनकी शिकायतों के निस्तारण हेतु किये गये उत्कृष्ट कार्य हेतु सम्मानित किया गया। इसके अतिरिक्त वर्ष 2017 में बिछड़े परिवार को मिलाने हेतु गठित परिवार परामर्श केन्द्र में नियुक्त महिला आरक्षियों श्रीमती शशिबाला यादव, श्रीमती रागिनी को महिलाओं के सम्मान की रक्षा व उनकी पारिवारिक समस्याओं के निस्तारण कराते हुये विगत वर्ष में विभिन्न कारणों से अलग-अलग रह रहे 304 परिवारों एक साथ रहने हेतु राजी करके उन्हें मिलाने में महत्वपूर्ण योगदान दिये जाने हेतु पुरस्कृत किया गया तथा महिला थाने पर नियुक्त महिला आरक्षी कुमारी अन्तिमा को महिला थाने पर आने वाली महिलाओं की शिकायतों को सुनकर निस्तारण हेतु किये जाने वाले प्रयास हेतु पुरस्कृत किया गया।
उक्त कार्यक्रम में श्री प्रकाश स्वरूप पाण्डेय अपर पुलिस अधीक्षक नगर, श्री संजय कुमार सिंह क्षेत्राधिकारी नगर, श्री कृष्ण प्रताप सिंह क्षेत्राधिकारी आपरेशन, प्रतिसार निरीक्षक पुलिस लाईन सहित समस्त थानों के थाना प्रभारी व महिला आरक्षीगण उपस्थित रहीं।

रिपोर्ट-:रामलाल साहनी विंध्याचल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *