महाराज सिंह ने विधान परिषद मे उठाई नकटिया नदी पर नए सेतु की मांग

फरीदपुर, बरेली। फरीदपुर विधानसभा के ग्राम रूरिया खनपुरा के पास नकटिया नदी पर बना 70 साल पुराना पुल अब जर्जर हाल में पहुंच गया है। यहां कभी भी बड़ी दुर्घटना हो सकती है। इस मामले को मंगलवार को एमएलसी कुंवर महाराज सिंह ने विधान परिषद में उठाया और नदी पर नये पुल की आवश्यकता बताई। उन्होंने बताया कि यह पुल सिर्फ एक रास्ता नहीं, बल्कि आसपास के करीब दर्जनों गांवों की रास्ता है। किसान इसी मार्ग से अपनी गन्ने की फसल चीनी मिल तक पहुंचाते हैं। गांवों का आवागमन, बच्चों का स्कूल जाना, मरीजों का इलाज के लिए तहसील मुख्यालय पहुंचना, सब कुछइसी पुल पर निर्भर है। फरीदपुर तहसील मुख्यालय से इन गांवों को जोड़ने वाला यह प्रमुख संपर्क मार्ग है। स्थानीय लोगों का कहना है कि पुल की हालत देखकर हर बार गुजरते समय डर लगा रहता है। बरसात के दिनों में स्थिति और भी खराब हो जाती है। कई बार भारी वाहनों के निकलने पर पुल हिलता महसूस होता है, जिससे किसी बड़े हादसे की आशंका बनी रहती है। विधान परिषद में इस मुद्दे को उठाते हुए कुंवर महाराज सिंह ने कहा कि जनहित में नकटिया नदी पर नए सेतु का शीघ्र निर्माण बेहद जरूरी है।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *