महापुरुषों के रास्ते पर चलकर ही समाज की तरक्की

बरेली। शनिवार को महर्षि कश्यप, निषाद राज और सम्राट अशोक की जयंती समाजवादी पार्टी कार्यालय पर मनाई गई। पुष्पांजलि कर महापुरुषों को श्रद्धा सुमन अर्पित किए गए। मुख्य अतिथि आंवला सांसद नीरज मौर्य ने कहा कि महापुरुषों के जीवन, चरित्र से हमें शांति और मानवता की सीख मिलती है। उनके दिखाए रास्ते पर चलकर ही समाज और देश तरक्की कर सकता है। महापुरुषों ने समाज की बेहतरी के लिए महत्वपूर्ण योगदान दिया है। महर्षि कश्यप ने सृष्टि को अपनी संतानों के जरिए आगे बढ़ाया। जिलाध्यक्ष शिवचरन कश्यप ने कहा कि महर्षि कश्यप को प्रजाओं का जनक कहा जाता है। निषाद राज रामायण महाकाव्य के एक प्रमुख पात्र हैं। उन्होंने सम्राट अशोक के जीवन पर भी प्रकाश डाला। महानगर अध्यक्ष शमीम खां ने कहा कि सम्राट अशोक ने प्रशासनिक सुधार, पर्यावरण संरक्षण और सामाजिक कल्याण पर बहुत ध्यान दिया था। इस मौके पर राजेश अग्रवाल, शुभलेश यादव, अरविंद सिंह यादव, रणवीर सिंह जाटव, इंजीनियर अनीस अहमद, शेर सिंह गंगवार, दिनेश यादव, गोविंद सैनी, राजेश मौर्य, गौरव सक्सेना, रोहित राजपूत, इश्तियाक सकलैनी, रमेश यादव, अनिल गंगवार, बलराम यादव, भुवनेश यादव, ब्रजेश आजाद, श्याम वीर यादव समेत अन्य सपा पदाधिकारी मौजूद रहे।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *