महाठग कन्हैया गुलाटी पर दो और मुकदमा दर्ज, निवेश के नाम पर करोड़ों डकारे

बरेली। महाठग कन्हैया गुलाटी के विरुद्ध बारादरी थाने मे दो और धोखाधड़ी की प्राथमिकी लिखी गई है। दोनों ही मामलों में ठग ने 28.83 लाख रुपये की ठगी कर ली। अब तक आरोपित के विरुद्ध बारादरी थाने मे सात मामले पंजीकृत हो चुके है। इनमें प्लॉट व अन्य योजनाओं के नाम पर करीब 660 करोड़ रुपये की ठगी का आरोप लगाया गया है। पहली रिपोर्ट महानगर मे उज्जवल कॉलोनी की रहने वाली अंजू गुप्ता ने शाहदाना निवासी कंपनी के एमडी कन्हैया गुलाटी और सीईओ आशुतोष श्रीवास्तव पर लिखाई है। आरोप है कि उन्होंने अंधरपुरा में कैनिवज विलीस वैली मे वर्ष 2015 मे एक प्लॉट खरीदा था। जिसे दो साल मे बीडीए से स्वीकृत कराकर साइट विकसित करने का झांसा दिया था। वह 10.03 लाख रुपये जमा कर चुकी है लेकिन दस साल बीतने पर भी वहां कोई कार्य नही किया गया। हर बार उन्हें टाल दिया गया और अब कंपनी के हेड ऑफिस पर ताला पड़ा है। जब उन्होंने लोगों से जानकारी की तो पता चला कि कंपनी ने सभी साइट पर करीब तीन हजार प्लॉट बेचकर 60 करोड़ रुपये का चूना लगाया है। उनकी जानकारी में आया है कि आरोपियों ने कंपनी की अन्य योजनाओं से भी करीब 600 करोड़ रुपये की ठगी की है। इस मामले मे उन्होंने एसएसपी से शिकायत कर मुकदमा दर्ज कराया है।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *