महर्षि वाल्मीकि जी की जयंती पर निकाली शोभायात्रा, कैंट विधायक ने किया रवाना

बरेली। रामायण के रचयिता महर्षि वाल्मीकि जी की जयंती पर सिटी सब्जी मंडी, नई बस्ती से वाल्मीकि जी की भव्य शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा का शुभारंभ कैंट विधायक संजीव अग्रवाल ने भगवान का पूजन करके झंडी दिखाकर रवाना किया। शोभायात्रा नई बस्ती सिटी सब्जी मंडी से शुरू होकर चमन मठिया, ढलाव वाली मठिया, किशोर बाजार, इस्लामिया मार्केट, नावेल्टी चौराहा, बरेली कॉलेज, कालीबाड़ी ,श्यामतगंज , शाहदाना चौराहा, ईट पजाया चौराहा, मूर्ति नर्सिंग होम होते हुए जाटवपुरा नई बस्ती पर पहुंची। वहां से पूजन होने के बाद शोभायात्रा वापस सिटी सब्जी मंडी नई बस्ती पर समापन हुआ। शोभायात्रा का जगह जगह स्वागत हुआ। शोभा यात्रा में अध्यक्ष विशाल सिंह बिंदु, विनीत, अंशु आर्य, मनोज भारती , अमरीश कठेरिया, विकास पासवान, हरि सिंह वरदान, विशाल बाल्मीकि, नीरज बाल्मीकि, विकास महर्षि वाल्मीकि , विकास वाल्मीकि, सुनील भारत, गुरु प्रसाद काले आदि मौजूद रहे।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *