महर्षि कश्यप की जयंती पर निकाली विशाल शोभायात्रा, जगह-जगह स्वागत, जमकर झूमे श्रृद्धालु

बरेली। कश्यप परिवार की ओर से महर्षि कश्यप की जयंती पर सुभाषनगर वीरभट्टी से विशाल शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा से पहले मुख्य अतिथि सांसद छत्रपाल गंगवार, पूर्व सांसद धर्मेंद्र कश्यप, कश्यप परिवार उत्तर-प्रदेश संगठन के प्रदेश अध्यक्ष राकेश कश्यप ने महर्षि कश्यप की पूजा की और सांसद ने झंडी दिखाकर यात्रा को रवाना किया। शहर मे कई जगह शोभायात्रा का स्वागत हुआ। शोभायात्रा में श्रद्धालु भजनों पर नाचते हुए नजर आए। झांकियां आकर्षण का केंद्र रहीं। दोपहर में शोभायात्रा संजयनगर तिराहा पहुंची। यहां पर महर्षि कश्यप की प्रतिमा पर हवन पूजन के बाद मेयर डॉ. उमेश गौतम, भाजपा ब्रज क्षेत्र के क्षेत्रीय अध्यक्ष दुर्विजय सिंह शाक्य, महानगर अध्यक्ष अधीर सक्सेना, जिलाध्यक्ष आंवला आदेश प्रताप सिंह, युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष राजू उपाध्यय, डॉ. विनोद पागरानी, डॉ. विमल भरद्वाज, उमेश कठेरिया, अशोक गंगवार आदि ने माल्यार्पण किया। इसके बाद मेले का आयोजन और कई सांस्कृतिक कार्यक्रम हुए। आंवला के पूर्व सांसद धर्मेंद्र कश्यप ने कहा कि महर्षि कश्यप की जयंती पर पूरे देश में उनका जन्मोत्सव बहुत ही धूमधाम से मनाया जा रहा है। हमें उनके बताए गए सतमार्ग पर चलना चाहिए। सांसद छत्रपाल गंगवार ने कहा कि महर्षि कश्यप की नीतियों को अपने जीवन में अनुसरण करना हमारा उद्देश्य है। सभी को अपने इतिहास को याद रखना चाहिए, जो व्यक्ति अपना इतिहास याद नहीं रखता उसकी पीढ़ी खत्म हो जाती है। राकेश कश्यप ने कहा कि कश्यप ऋषि जिन्हें सप्तर्षियो मे से एक माना जाता है, एक प्रतिष्ठित वैदिक ऋषि थे। वे हिंदू धर्म में एक महत्वपूर्ण व्यक्ति थे और उन्हें देवताओं और दैत्यों के पिता के रूप में भी जाना जाता है। बदायूं के समरेर के पूर्व ब्लॉक प्रमुख समरेर धीरज ने कहा कि महर्षि कश्यप ने समाज को नई दिशा देने का काम किया। युवाओं को भी उनसे प्रेरणा लेनी चाहिए। रामलाल कश्यप अजय कश्यप, गौरव कश्यप, अर्जुन कश्यप, गंगादीन कश्यप, हरिओम कश्यप, राजकिशोर कश्यप, वेदप्रकाश नरेंद्र, चिंटू कश्यप, सुंदर कश्यप, सरिता कश्यप, एड. रोशन लाल कश्यप, नवीन कश्यप आदि मौजूद रहे।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *