बरेली। 10 मार्च को मतगणना होनी है। शाहजहांपुर मे यह मतगणना रोजा मंडी के वेयर हाउस में होगी। इसलिए वहां के पुलिस-प्रशासन ने बरेली पुलिस-प्रशासन से रूट डायवर्ट करने की अपील की थी। जिसकी वजह से बरेली की ट्रैफिक पुलिस ने 10 मार्च को लखनऊ, कानपुर की ओर जाने वाले सभी वाहनों का रूट डायवर्ट कर दिया है। 10 मार्च को शाहजहांपुर होकर लखनऊ, कानपुर आदि जगहों पर जाने मे पूरी तरह से रोक रहेगी। यह रूट डायवर्जन सुबह 5 बजे से मतगणना समाप्त होने तक लागू रहेगा। बरेली ट्रैफिक पुलिस की ओर से जारी डायवर्जन चार्ट के हिसाब से दिल्ली, मेरठ, मुरादाबाद, रामपुर से लखनऊ की ओर जाने वाले वाहन बरेली बाईपास विलयघाम चौराहा से नवाबगंज, पीलीभीत, पुरनपुर, खुटार, लखीमपुर खीरी होते हुये अपने गन्तव्य स्थान पर जा सकेंगे। इसके अलावा सीतापुर, हरदोई, कन्नौज, कानपुर के लिए लखीमपुर खीरी से मोहम्मदी, बर्बर, औरंगाबाद, मैगलगंज से होते गन्तव्य स्थान की ओर जाएंगे। वही इन्वर्टिस तिराहा से शाहजहाँपुर की तरफ जाने वाले वाहन वापस बडा बाईपास पर बीसलपुर चौराहा (नवदिया झादा) से भुता, बीसलपुर से पीलीभीत, पूरनपुर, खुटार, लखीमपुर खीरी, से होते हुये अपने गन्तव्य स्थान पर जा सकेंगे। इसके अलावा सीतापुर, हरदोई, कन्नौज, कानपुर हेतु लखीमपुर खीरी से मोहम्मदी, बर्बर, औरंगाबाद, मैगलगंज से होते हुए अपने गन्तव्य स्थान की ओर जाएंगे। उधर, बदायूं की ओर से शाहजहांपुर को जाने वाले वाहन रामगंगा से बुखारा मोड़, फरीदपुर से बड़ा बाईपास से बीसलपुर, पीलीभीत, पुरनपुर, खुटार, लखीमपुर खीरी, से होते हुए अपने गन्तव्य स्थान पर जा सकेंगे। इसके अलावा सीतापुर, हरदोई, कन्नौज, कानपुर के लिए लखीमपुर खीरी से मोम्मदी, बर्बर, औरंगाबाद, मैगलगंज से होते हुए अपने गन्तव्य स्थान की ओर जा सकेंगे। ट्रैफिक पुलिस के अनुसार सिर्फ आपातकाल की स्थिति में ही छूट दी जाएगी। वहीं, एंबुलेंस, फायर, पुलिस आदि के लिए भी रूट डायवर्जन में छूट दी जाएगी। वहीं, दूसरी ओर रूट डायवर्जन का पालन हो इसके लिए जगह-जगह चौराहों पर संबंधित थानों की पुलिस भी तैनात की जाएगी।।
बरेली से कपिल यादव
