मढ़ीनाथ मंदिर परिसर मे जलभराव श्रद्धालुओं के लिए बना मुसीबत

बरेली। मढ़ीनाथ मंदिर परिसर मे जलभराव होने से श्रद्धालुओं को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। आसपास के लोगों और मंदिर के महंत ने इसकी शिकायत पार्षद श्याम सिंह से की। उन्होंने नगर निगम के अधिकारियों को जानकारी दी, लेकिन अधिकारियों ने इस ओर ध्यान नही दिया। इससे लोगों में आक्रोश है। मढ़ीनाथ मंदिर परिसर सड़क से नीचा है। जिससे बारिश होने से मंदिर परिसर मे जलभराव हो जाता है। जल निकासी के लिए मंदिर परिसर मे मोटर लगाया गया है लेकिन वह कई दिनों से खराब है। दो दिन हुई बारिश से मंदिर परिसर में पानी भर गया है। ऐसे में यहां आने वाले श्रद्धालुओं को मंदिर तक पहुंचने के लिए गंदे पानी से होकर गुजरना होता है। आसपास के लोगों और श्रद्धालुओं ने बताया कि उन्होंने इसकी जानकारी पार्षद श्याम सिंह को दी थी। पार्षद ने नगर निगम के एई से बात की। तब एई ने मिस्त्री भेजकर मोटर सही कराने का आश्वासन दिया, लेकिन दो दिन बाद भी मिस्त्री नही पहुंचा। इससे जलभराव की समस्या जस की तस है। मढ़ीनाथ मंदिर के महंत विशाल गिरी ने बताया कि मंदिर परिसर रोड से नीचा है। इससे यहां अक्सर जलभराव हो जाता है। सबसे अधिक समस्या सावन और भादों माह मे होती है। सावन 10 दिन बाद शुरू हो रहे है। ऐसे मे मंदिर मे श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ने लगेगी। मंदिर आने वाले भक्तों को समस्या होगी। मोटर खराब होने की शिकायत पार्षद श्याम सिंह से की थी, लेकिन अब तक समस्या का निदान नही हो सका।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *