मजिस्ट्रेट की उपस्थिति में तीसरी बार मतगणना में जगत जायसवाल फिर गिरे औंधे मुँह: श्याम सुन्दर वर्मा पुनः विजयी


संत कबीर नगर – नगर पालिका परिषद खलीलाबाद अध्यक्ष पद की तीसरी बार मतगणना जिलाधिकारी परिसर में न्यायिक मजिस्ट्रेट की उपस्थिति में सम्पन्न हुई।
न्यायिक मजिस्ट्रेट ने एक-एक वोट को बारीकी से देखकर मतों की गणना कराई परिणाम पुनः भाजपा प्रत्याशी श्याम सुन्दर वर्मा के पक्ष में रहा। मतगणना के लिए बने सभी 11 टेबलों पर सी सी टी वी और हैंड कैमरा से निगरानी भी की जा रही थी।
इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष ने कहा कि जनता का जनादेश मुझे 1 दिसम्बर 2017 को ही मिल गया था था पर इस जनादेश को न मानते हुए बसपा प्रत्याशी न्यायालय की शरण मे गए थे जिस पर न्यायालय के आदेश पर 10 फरवरी 2021 को पुनः मतगणना हुई जिसमे पुनः मुझे विजय प्राप्त हुई, परन्तु 10 फरवरी को हुई मतगणना को बसपा प्रत्याशी ने नही माना और पुनः न्यायालय की शरण मे गए जिस पर न्यायालय के आदेश पर न्यायिक अभिरक्षा में आज पुनः मतगणना हुई और पुनः एक बार जनता के जनादेश को सम्मान मिला और 157 मतो से मुझे विजय प्राप्त हुई। इस जीत से नगर पालिका खलीलाबाद के विकास में रोड़ा अटकाने वाले सभी विरोधियों के मुंह पर करारा तमाचा है और कुछ सफेदपोश जो पर्दे के पीछे से साजिश रच रहे थे वो भी बेनकाब हुए है।
आगे नगर पलिका अध्यक्ष ने कहा कि जनता ने मुझे जिस उद्देश्य के लिए जनादेश दिया था उस पर पूर्ण रूप से खरा उतरने का प्रयास करूंगा।
इस अवसर पर जिलाध्यक्ष बद्री प्रसाद यादव, प्रदेश मंत्री भाजपा त्रयम्बक नाथ त्रिपाठी, विवेकानंद वर्मा, चेयरमैन मगहर संगीता वर्मा, पूर्व जिलाध्यक्ष सेतबान राय, जगदम्बा लाल श्रीवास्तव, वेद प्रकाश सिंह, गुड्डू पाल, मनोज सिंह, दुर्गा पाण्डेय, अश्वनी चौरसिया, विनय मिश्रा, देवी पाण्डेय, विनय पाण्डेय, देवेंद्र मिश्रा, सुधाकर चौधरी, रामचन्द्र चौरसिया, महेंद्र पाण्डेय, संदीप सिंह, अजय पाण्डेय, रविन्द्र यादव, अभिषेक राय , विकल्प राय समेत तमाम लोग उपस्थित रहे।‍।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *