मकर संक्रांति पर जगह जगह खिचड़ी भोज, चाय-बिस्किट का वितरण, गरीबों को बांटे वस्त्र

बरेली। जिले भर मे मकर संक्रांति का पर्व शनिवार को बड़े ही उल्लास के साथ मनाया गया। इस पावन पर्व पर लोगों ने रामगंगा नदी में आस्था की डुबकी लगाई और मंदिरों में पूजा अर्चना की। इसके साथ ही शहर के गली-मोहल्लों में मकर संक्रांति पर जगह-जगह खिचड़ी भोज कराया गया। शहर के राजेंद्रनगर, कुंवरपुर शनिदेव मन्दिर, सुभाषनगर, मलूकपुर, जोगिनवाद, कोहाड़ापीर, बड़े बाजार, नबादा शेखान आदि जगह पर आते जाते लोगों को खिचड़ी का वितरण कर पुण्य कमाया। शहर के घंटाघर आदि जगह पर  चाय, बिस्कुट का वितरण किया गया। शहर के मंदिरों में भी मकर संक्रांति पर खासी भीड़ दिखाई दी। शहर के अलखनाथ मंदिर, वनखड़ी नाथ मंदिर समेत शहर के तमाल मंदिरों में मकर संक्राति पर सुबह से ही श्रद्धालुओं की भीड़ रही। इसके बाद मंदिरों में खिचड़ी दान की। शहर मे कई संस्थानों ने असहायों, नेत्रहीनों व निर्धनों को कंबलों का वितरण किया गया। सर्दी में कंबल मिलने से गरीबों ने राहत की सांस ली।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *