भोले बाबा के सत्संग के दौरान मची भगदड़ में 50 से अधिक लोगों की मौत:100 से ज्यादा घायल

हाथरस- उत्तर प्रदेश के हाथरस जिले में आज नारायण साकार विश्व हरि के नाम से प्रसिद्ध भोले बाबा के कार्यक्रम में लाखों की संख्या भक्तो की भीड़ जुटी।वही कार्यक्रम स्थल पर प्रशासन की परमिशन से ज्यादा अधिक भक्त सत्संग कार्यक्रम में पहुंचे। भोले बाबा के सत्संग के दौरान भगदड़ मच गई। इसमें 50 से ज्यादा आशिक लोगों की मौत की जानकारी निकलकर आ रही है। 200 से अधिक भक्त घायल हो गए हैं। इनमें कई की हालत गंभीर बनी हैं। मारने वालो की संख्या का अकड़ा बढ़ सकती है। मुख्य सचिव मनोज सिंह और डीजीपी प्रशांत कुमार घटनास्थल के रवाना हो गए हैं। इसी कार्यक्रम में घायल हुए लोगो को एटा इलाज के लिए एटा भेजा गया था।जहा एटा सीएमओ उमेश त्रिपाठी ने बताया कि हाथरस से अब तक 27 शव आ चुके हैं। इनमें 25 महिलाएं और 2 पुरुष हैं। बाकी शव सीएचसी सिंकदराराऊ में हैं। वहां करीब 150 से ज्यादा लोग एडमिट हैं। शवों के पंचनामा की प्रक्रिया चल रही है। फिर पोस्टमॉर्टम किया जाएगा। घटना सिकंदराराऊ कोतवाली क्षेत्र के जीटी रोड स्थित गांव फुलराई के पास की है।
हादसे के बाद हालात भयावह हो गए। जैसे-तैसे घायलों और मृतकों को बस-टैंपों में लादकर सीएचसी अस्पताल ले जाया गया।हाथरस जिले के डीएम और एसपी मौके पर पहुंच गए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *