भूपेंद्र सिंह चौधरी को प्रदेश अध्यक्ष बनाने पर भाजपाइयों मे खुशी की लहर, बांटी मिठाइयां

बरेली। कैबिनेट मंत्री पंचायती राज, सदस्य विधान परिषद भूपेंद्र सिंह चौधरी को संगठन के महासचिव मुख्यालय प्रभारी अरुण सिंह के द्वारा मनोनीत उत्तर प्रदेश का प्रभारी मनोनीत करने पर जिलाध्यक्ष पवन शर्मा और महानगर अध्यक्ष डॉक्टर केएम अरोड़ा ने कार्यालय में मिष्ठान खिलाकर लोगों के बीच में खुशी जाहिर की। इसके साथ ही भूपेंद्र सिंह चौधरी के प्रदेश अध्यक्ष मनोनीत होने पर उन्हें बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। महानगर अध्यक्ष डॉक्टर के एम अरोड़ा ने कहा कि जिस तरह से उन्होंने उत्तर प्रदेश सरकार में अपने मेहनत और परिश्रम के बल पर काम किया है शीर्ष नेतृत्व उत्तर प्रदेश संगठन को उनसे बहुत बड़ी उम्मीद है और उस उम्मीद पर निश्चित ही वह खरा उतरेंगे। इस मौके पर डॉ तृप्ति गुप्ता, विष्णु शर्मा , अरुण कश्यप, विष्णु अग्रवाल, मीडिया प्रभारी बंटी ठाकुर, अमरीश कठेरिया, राज अग्रवाल इत्यादि वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *