भारी बारिश मे बह गया दियोरनिया नदी पर बना कच्चा पुल, दर्जनों गांवों का रास्ता बाधित

बरेली। बीते कई दिनों से हो रही लगातार बारिश ने भले ही गर्मी से राहत दिलाई हो, लेकिन बरसात के चलते दुश्वारियां भी बढ़ने लगी है। वही लगातार बारिश से नदियों का जलस्तर भी बढ़ने लगा है। जिसके चलते कई स्थानों पर नदियों के पानी से भू-कटान भी होने लगा है। जनपद के भोजीपुरा मे दियोरनिया नदी पर बना कच्चा पुल शुक्रवार की सुबह को पानी के तेज बहाव मे बह गया। जिससे दर्जनों गांव मुख्य मार्ग से कट गए है। अगरास रोड स्थित दियोरनिया नदी पर पुल का निर्माण काफी समय से चल रहा है। निर्माण कार्य की वजह से ठेकेदार और इंजीनियरों ने नदी पर कच्चा पुल बनाया था। बरसात में नदी के पानी का तेज बहाव पुल नही झेल सका और शुक्रवार सुबह बह गया। इससे दर्जनों गांव को आने जाने का रास्ता बंद हो गया। पुल बह जाने के बाद इसके पास लगे बिजली के खंभों के गिरने का खतरा भी बना हुआ है। करीब चार माह पहले ही इंजीनियरों ने यह कच्चा पुल बनाया था। बताते हैं कि इस पुल के बराबर में एक नए पुल का और निर्माण किया जा रहा है। इसे भी पुल गिरने की वजह मानी जा रही है।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *