बरेली- आजकल परिषदीय विद्यालयों में अर्धवार्षिक परीक्षाएं चल रही है आज तीसरा दिन था 9:30 बजे से परीक्षा शुरू हुई लेकिन बच्चे स्कूल खुलने से पूर्व विद्यालय कांपते हुए पहुंचे, बच्चों में परीक्षा के लिए उत्साह देखते ही बन रहा आज ऐसा नजारा कंपोजिट विद्यालय जोगीठेर में देखने को मिला । विद्यालय के प्रधानाध्यापक राष्ट्रपति पुरस्कार प्राप्त शिक्षक लाल बहादुर ने बताया प्रथम मीटिंग में जूनियर स्तर पर सामाजिक विषय तथा हिंदी चार और पांच में सामाजिक विषय की परीक्षा थी बच्चों ने पूरी उत्सुकता के साथ कड़कड़ाती ठंड में परीक्षा में भाग लिया भले से ठंड बढ़ रही हो लेकिन बच्चों की उपस्थिति काफी अच्छी रही।
भारी कोहरे के बीच परिषदीय विद्यार्थी परीक्षा देने कांपते हुए पहुंचे विद्यालय
