भारत माता की जय से गूंजी नाथनगरी, तिरंगा यात्रा का भव्य स्वागत

बरेली। भारतीय सेना के ऑपरेशन सिंदूर की सफलता का जश्न मनाने के लिए बृहस्पतिवार शाम डीडीपुरम स्थित पंकज अरोड़ा शहीद स्मारक से तिरंगा यात्रा निकाली गई। यात्रा में शामिल हजारों लोगों के भारत माता की जय कहने से नाथनगरी गुंजायमान हो उठी। तिरंगा यात्रा का जगह-जगह पुष्प वर्षा कर भव्य स्वागत किया गया। यात्रा छत्रपति शिवाजी चौक, बांके बिहारी मंदिर, स्वयंवर बरात घर, भारत माता मंदिर, झूलेलाल द्वार होते हुए शहीद पंकज अरोड़ा चौक पर समाप्त हुई। यात्रा की ब्रज क्षेत्र के क्षेत्रीय अध्यक्ष दुर्विजय सिंह शाक्य ने शुरुआत की। क्षेत्रीय अध्यक्ष ने कहा कि यह तिरंगा पात्रा हमारा मान अभिमान और सम्मान है। देश के वीर जवानों का हौसला बढ़ाना ही इस तिरंगा यात्रा का उद्देश्य है। सांसद छत्रपाल गंगवार ने कहा कि तिरंगा यात्रा देश की एकता और अखंडता की वास्तविक पहचान है। कैट विधायक संजीव अग्रवाल ने कहा कि यह तिरंगा यात्रा पूरे देश में हो रही है, यह इस बात का प्रमाण है कि आज हमारा भारत देश किसी भी तरीके से कमजोर नहीं है, जो हमसे टकराएगा वह चूर-चूर हो जाएगा। यात्रा में मेयर डॉ. उमेश गौतम, कैंट विधायक संजीव अग्रवाल, महानगर अध्यक्ष अधीर सक्सेना, हर्षवर्धन आर्य, अनिल कुमार एडवोकेट, गुलशन आनंद, पुष्पा पांडे, श्रुति गंगवार, चंटी ठाकुर, प्रभु दयाल लोधी, डॉ. तृप्ति गुप्ता, धीरेंद्र सिंह धीरू, डॉ. विमल भारद्वाज, डॉ. विनोद पगरानी, पवन अरोड़ा, ज्ञान प्रकाश लोधी, राजीव कश्यप, शिखा मल्होत्रा, अजय मौर्य, कन्हैया राजपूत, नरेंद्र मौर्य, जयदीप चौधरी, मोहित अरोड़ा, जीपीएस पाल, सूर्यकांत मौर्य, धर्मवीर सिंह, दिवाकर आर्य आदि शामिल हुए। वही नभ सेना के पूर्व सैनिक धनन्जय शमां, थल सेना के अनिल कुमार शर्मा, जल सेना के राकेश सक्सेना, अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष इंद्रदेव त्रिवेदी, मंडल महामंत्री विशाल शमी, जिलाध्यक्ष संजीव अवस्थी, बैंक मैनेजर अनूप कपूर, अभिषेक शर्मा ने तिरंगा यात्रा का स्वागत किया। वही राजेद्रनगर में उत्तराखंड सांस्कृतिक समाज संगठन ने स्टॉल लगाकर उत्तराखंड वासियों की तरफ से तिरंगा यात्रा का स्वागत किया और भारत माता की जय के नारे भी लगाए। अध्यक्ष जीडी अमोला, सचिव कैलाश चन्द्र पंत, डॉ. हरीश भट्ट, डॉ. नवीन उप्रेती, दिनेश चन्द्र पंतु, भवानी दत्त जोशी, मोहन पाठक, डॉ. अनिल बिष्ट, अजय भट्ट, प्रकाश पाठक, अमित पंत, घनश्याम पांडे, भुवन जोशी, नंदा राणा, मनोज पाठक, मीडिया प्रभारी सतीश जोशी आदि शामिल हुए।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *