‘भारत को जानो’ प्रतियोगिता में वैष्णवी शर्मा ने बाज़ी मारी

‘भारत को जानो’ प्रतियोगिता में वैष्णवी शर्मा ने बाज़ी मारी

भारत विकास परिषद की पंचाल नगरी शाखा ने आयोजित की प्रतियोगिता

बरेली। भारत विकास परिषद की पंचाल नगरी शाखा बरेली द्वारा आयोजित ‘भारत को जानो’ प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में कांति कपूर सरस्वती बालिका विद्या मंदिर इंटर कालेज, नैनीताल रोड बरेली की कक्षा आठ की वैष्णवी शर्मा ने बाज़ी मारी और प्रथम स्थान प्राप्त किया। सेजल गंगवार ने दूसरा स्थान प्राप्त किया है। वैष्णवी शर्मा की इस उपलब्धि पर पंचाल नगरी शाखा के अध्यक्ष, संदीप अग्रवाल, उपाध्यक्ष संजीव शर्मा, सचिव पंकज सिंह, मनिंदर कौर तथा संजीव नेगी ने वैष्णवी को प्रशस्ति पत्र और ट्रॉफी देकर सम्मानित किया। वैष्णवी राज्य पुरस्कृत शिक्षक, समाज सेवी, तीन दर्जन से अधिक पुस्तकों और शोधपत्रों के लेखक डॉ. अमित शर्मा की पुत्री हैं। वैष्णवी की इस उपलब्धि पर डॉ. अमित शर्मा, शुभ्रा शर्मा, प्रधानाचार्य अर्चना गहलौत, कक्षा अध्यापिका रजनी शर्मा, निधि शर्मा, मधु, डॉ. अश्वनी, डॉ. अजय शर्मा, डॉ. अखिलेश, डॉ. संजीव शर्मा, केके शर्मा, सुनीता शर्मा, गौरव पांडे, तृप्ति उपाध्याय, प्रियंका पाराशरी, वंशिका, गौरी, शिखा शर्मा, प्रीति, दीप्ति सिंह, डॉ. पूजा शर्मा, सारिका, रजनेश, भावना व सोनाक्षी आदि स्वजनों ने वैष्णवी को बधाई दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *