बरेली। रविवार का दिन और भारत पाक का टी-20 वर्ल्ड कप में मैच हो तो हर कोई टीवी से चिपका ही नजर आएगा। रविवार को रेखा नजारा टी-20 वर्ल्ड कप में भारत और पाकिस्तान के बीच हुए मुकाबले मे देखने को मिला। हार्दिक पांड्या ने 18वें ओवर की अंतिम गेंद मे जैसे ही पाकिस्तान टीम ऑलआउट हुई तो रात मे भारत की जीत पर भोलेनाथ के साथ भारत माता की जय के उद्घोष गुंजायमान हुए। शहर के मुख्य चौराहे कुतुबखाना और नॉवल्टी पर भारत के जीतते ही युवाओं की भीड़ उमड़ पड़ी। हाथों में तिरंगा लिए सैकड़ों क्रिकेट प्रेमी सड़कों पर उतर आए और ढोल नगाड़ों की थाप पर जमकर थिरके। शहर के हृदय स्थल कोहाड़ापीर और बारादरी मे लोगों ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर जीत की बधाई दी। कई जगहों पर बड़ी स्क्रीन लगाकर मैच देख रहे प्रशंसकों की खुशी का ठिकाना नही रहा। भारत ने कोलंबो के प्रेमदासा स्टेडियम में हुए मैच में पाकिस्तान की हराया तो शहर के राजेंद्र नगर, डीडीपुरम, सिविल लाइंस, आदि चौक, प्रेमनगर, विश्वविद्यालय के छात्रावास समेत कई जगहों पर भारत के जीतते ही युवाओं की भारी भीड़ देखने को मिली। हर कोई अपनी तरह से जीत का जश्न मनाते दिखा। कई जगहों पर लोगों ने आतिशवाजी की। ऐसे में महाशिवरात्रि पर दीवाली का उत्सव देखने की गिला। क्रिकेट प्रेमियों ने बताया कि पाकिस्तान के खिलाफ जीत सिर्फ एक मैच की जीत नहीं, बल्कि बरेली के हर खेल प्रेमी का गर्व है। प्रेम नगर चौराहे पर लोगों ने एक दूसरे की मिठाई खिलाकर जश्न मनाया। इस दौरान भारतमाता के जयकारे लगे।।
बरेली से कपिल यादव
