कानपुर – दिव्य भारत निर्माण ट्रस्ट एवं भारत योग एसोसिएशन श्री अयोध्या धाम के संयुक्त तत्वावधान में भारत की चारों दिशाओं में चार दिव्य योग धाम की स्थापना व श्री अयोध्या धाम में ब्रम्हर्षि वशिष्ठ योगपीठ की स्थापना हेतु महामंगलेश्वर मंदिर रावतपुर ऑफिसर्स कॉलोनी में रविवार को महामंडलेश्वर मं0 श्री मुनिशाश्रम जी,मं0 श्री कृष्ण दस जी, मं0 श्री अरुण चैतनयपुरी जी, मं0 श्री उदितानंद जी, मं0 श्री अवध किशोर दास जी, मं0 श्री जितेंद्र दास जी, मं0 साध्वी सतरूपा जी के सानिध्य में कानपुर नगर के 11 मुख्य धर्मस्थलों ब्रह्महावर्त बिठूर, पनकी मंदिर, आनंदेश्वर मंदिर, सिद्धनाथ धाम, जागेश्वर मंदिर, तपेश्वरी मंदिर, वनखंडेश्वर मंदिर, दण्डी आश्रम, जगन्नाथ मंदिर, खेरेश्वर मंदिर ए सिद्धिविनायक मंदिर की पावन रज मंगल मिट्टीका कलश पूजन श्री हनुमान चालीसा पाठ व वेद मंत्रोच्चार के साथ अयोध्या से पधारे मुख्य अतिथि ब्रम्हर्षि स्वामी महेश योगी को समर्पित किये गए | स्वामी महेश योगी ने बताया कि उनके द्वारा दिव्य योग धाम की स्थापना हेतु अयोध्या से 9000 किलोमीटर की पदयात्रा करते हुए भारत के चारों दिशाओं में पूर्वी भारत मेघालय में (पिगाछ धाम) पश्चिमी भारत गुजरात में (रुद्र धाम) उत्तरी भारत जम्मू कश्मीर में (हनुमत धाम) तथा दक्षिण भारत केरल में (रामेष्ट धाम) की स्थापना होगी, जिससे योग, आयुर्वेद व अध्यात्म की अविरल गंगा प्रवाहित हो सकें। कार्यक्रम का संचालन कृष्ण मोहन त्रिपाठी ने किया गया, संयोजक रोहित तिवारी ने बताया कि दिव्य मंगल कलश पूजन कर अयोध्या धाम में समर्पण हेतु नगरवासियों को सौभाग्य प्राप्त हुआ है, जिसमें महाशिवरुद्राभिषेक व विशाल भंडारे का भी आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य रुप महंत उदितानंद महाराज, महामंडलेश्वर कृष्ण दास जी, महंत अरुण पूरी जी महाराज, गोल्डन बाबा, साध्वी सतरूपा जी, आशुतोष दुबे, नीमा त्रिपाठी, सनी सांगरी, अवधबिहारी मिश्रा, भूपेश अवस्थी, शेष नारायण त्रिवेदी, अंकुर श्रीवास्तव, विजय सिंह, कृष्ण गुप्ता, हरि त्रिपाठी, आनंद पाण्डेय, अनूप शुक्ला, प्रभात त्रिपाठी आदि गणमान्य उपस्थित रहें।
भारत की चारों दिशाओं में होगी दिव्य योग धाम की स्थापना-स्वामी महेश योगी
