बिहार- लाल सरैया भारतीय जनता पार्टी दसवीं मंडल द्वारा बखरिया पंचायत स्थित सामुदायिक भवन में जनसंघ के संस्थापक डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी की पुण्यतिथि बलिदान दिवस के रुप में मनाया गया। भाजपा नेताओं ने डॉ मुख़र्जी के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित किया। भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष स्थानीय सांसद डॉ संजय जायसवाल ने कहा की उनके आदर्शों को अपनाने की आवश्यकता है उन्होंने कार्यकर्ताओं से उनके संदेशों को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया श्री जायसवाल ने केंद्र सरकार के द्वारा किए गए उल्लेखनीय कार्यों की जानकारी दें वही किसान मोर्चा के क्षेत्रीय प्रभारी सुशील कुमार जयसवाल ने डॉ श्यामा प्रसाद के जीवन वृतांत की विस्तृत जानकारी देते हुए बताया कि वे एक ऐसा नेता थे जो गुलामी के पहले से आजादी के बाद तक जनता की समस्या की लड़ाई लड़ते रहे। उनकी मृत्यु 23 जून 1953मे श्रीनगर के शालीमार पार्क में रहस्यमई स्थिति में हुई थी। कार्यक्रम की अध्यक्षता दक्षिणी मंडल के भाजपा अध्यक्ष मनुबाबू कुशवाहा ने की इस मौके पर पंचायत अध्यक्ष पूरन दास प्रखंड अध्यक्ष भिखारी सिंह बृजेश पांडे नंदलाल सोनी पूर्व मुखिया सुरेश शाह बांका महतो सुनील सिंहशिवशंकर ठाकुर संजय पांडे रामचंद्र पटेल समेत सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।
– राजू शर्मा की रिपोर्ट
भारतीय जनता पार्टी की दसवी मण्डल द्वारा बैठक सामुदायिक भवन में संपन्न
