भाजयुमो ने सफाई कर्मियों को बांटे प्रमाण पत्र

बरेली/फतेहगंज पश्चिमी। भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिला मंत्री चौधरी यशवंत सिंह, अनम सिंह व राहुल गंगवार ने नगर में सफाई कर्मचारियों व शिल्पकारों को गमछा पहना कर सम्मानित किया। भाजयुमो नेताओं ने सफाई कर्मचारियों को प्रमाण पत्र बांटे। जिला मंत्री ने कहा कि कस्वे की स्वच्छता को पहचान दिलाने वाले सफाईकर्मी है। सफाई कर्मियों की मदद के लिए निगम हमेशा तत्पर है। कार्यक्रम संयोजक सभासद सत्यवीर गंगवार, छोटे लाल गंगवार, नीलेश मौर्य, जग्गू कर्मी, अजय यादव आदि मौजूद रहे।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *