भाजयुमो ने फतेहगंज पश्चिमी में निकाली तिरंगा यात्रा, विधायक ने किया रवाना

बरेली/फतेहगंज पश्चिमी। आजादी के 75 वर्ष पूर्ण होने पर भारतीय जनता युवा मोर्चा ने बुधवार को तिरंगा रैली का आयोजन किया गया। भारतीय जनता युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष मुकेश राजपूत व मण्डल अध्यक्ष राहुल गंगवार की अध्यक्षता मे विधानसभा मीरगंज के ब्लॉक कार्यालय फतेहगंज पश्चिमी से तक तिरंगा यात्रा निकाली गयी। 250 मोटरसाइकिल और 20 कारो की तिरंगा यात्रा को भाजपा के क्षेत्रीय विधायक डॉ डीसी वर्मा ने झंडी देकर रवाना किया। यात्रा कस्बे मे होती हुई कुरतरा, अगरास, खरसेनी, लालकुआं, लमकन, शाही, मिर्जापुर होते हुये धनेटा पर सम्पन्न हुई। यात्रा मे भाजपा मंडल अध्यक्ष संजय चौहान, चेयरमैन कृष्णपाल मौर्य, शाही मण्डल अध्यक्ष शिवम शर्मा, बन्टी मौर्य, कविश गंगवार, निरंजन यदुवंशी, मुकेश राजपूत, अजय अरोरा, अंकुश गुप्ता, यशवंत चौधरी, ओमेन्द्र चौहान, प्रशांत श्रीवास्तव, अनिल सभासद, कैलाश शर्मा आदि लोग शामिल रहे।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *