मीरगंज, बरेली। सपा ने मीरगंज मे होली मिलन समारोह कर क्षेत्र की जनता की नब्ज टटौली। सपा नेताओं ने कार्यकर्ताओं से सपा की नीतिया घर घर जाकर लोगों को बताने पर जोर दिया। सपा ने मंगलवार को मीरगंज में होली मिलन समारोह का आयोजन किया। जिलाध्यक्ष शिवचरन कश्यप ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा सरकार से प्रदेश की जनता पूरी तरह ऊब गई है। आने वाला समय सपा का है। सपा नेत्री ब्रजेश श्रीवास्तव सविता ने कहा सपा पीडीए पंचायतों के सहारे जनता के दिलों में जगह बनाने में कामयाब रही है। जिला कोषाध्यक्ष अशोक यादव ने कहा युवा अब हम लोगे के साथ और वो पूरी तरह से समझ चुका है। बीजेपी ने उन्हें रोजगार के नाम पर ठगने का काम किया है। विधान सभा अध्यक्ष सुरेश गंगवार ने कहा भाजपा की करनी और कथनी में बड़ा अंतर है। जनता भाजपा की सरकार से निजात पाने को सपा की ओर निहार रही है। जिला उपाध्यक्ष मनोहर सिंह पटेल ने कहा 2027 मे प्रदेश मे सपा की सरकार बनने जा रही है। इस अवसर पर सुरेन्द्र सोनकर, अशोक यादव, रणवीर सिंह जाटव, स्मिता यादव, जितेन्द्र मुंडे, उषा यादव, अंकित बाल्मीकि, रामसेवक प्रजापति, सैय्यद फरहान अली, शिवम सक्सेना, सम्राट अनुज मौर्य, मृदुल कांत तिवारी, नन्दराम बर्मा, सिंटू पाठक, प्रेमपाल राजपूत, श्यामलाल मौर्य, मुकेश यादव, राम बहादुर लोधी, तुलाराम वर्मा, कांति देवी वर्मा, रामकिशोर राठौर, छेदालाल राठौर, तोताराम कश्यप, धर्मपाल कश्यप, वीरपाल सागर आदि मौजूद रहे।।
बरेली से कपिल यादव