भाजपा सरकार मे हुआ ब्राह्मणों का उत्पीड़न- अतुल पाराशरी

बरेली। सपा प्रबुद्ध सभा के जिलाध्यक्ष इंजीनियर अतुल पाराशरी ने कहा कि भाजपा सरकार में ब्राह्मणों का सबसे ज्यादा उत्पीड़न हुआ। प्रदेश मे ब्राह्मणों की हत्या कराई गयी। जिस पर अभी तक कोई भी जांच नहीं कराई गई है। सभी निर्दोष ब्राह्मणों को झूठे केसों में फसाया जा रहा है। गांव का किसान बुरी तरह से परेशान है। खेती को खाद नही मिल रही है। रविवार को पार्टी कार्यालय पर प्रबुद्ध सभा की बैठक को संबोधित करते हुए कही। बैठक मे जिलाध्यक्ष अगम मौर्य ने कहा सभी पदाधिकारी व कार्यकर्ता अपने-अपने क्षेत्रों में हर घर, हर गाड़ी व अपने अपने कार्यालय पर झंडा लगाने का कार्य पूरी ईमानदारी व मेहनत से करे। जितने ज्यादा से ज्यादा झंडे हम घरों पर लगाएंगे उतनी ही मजबूत सरकार बनाने जा रहे है। कार्यक्रम मे जिला प्रवक्ता मयंक शुक्ला मोंटी, रविंद्र यादव, नूतन शर्मा, राजेश पाराशरी, फहीम हैदर, आकाश यादव, अवधेश मिश्रा, पीके मिश्रा, नितिन गौड, विश्वपाल उपाध्याय, अंशु शर्मा, चंद्रभूषण शुक्ला, सीटू पाठक, बबलू शर्मा, ओमप्रकाश शर्मा, अशोक गौड़, कपिल गौड़, अभिषेक शुक्ला, प्रारब्ध शर्मा, माधव मिश्रा, दीप्ति पांडे, आदेश भारद्वाज, विष्णु शर्मा, रंजीत शर्मा आदि लोग बैठक मे सक्रिय रूप से मौजूद रहे।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *