Breaking News

भाजपा महिला मोर्चा की बैठक में हुईं जिला संयोजिकाओं की नियुक्तियां

*महिलाएं बदलेंगी राजनीति की सूरत : कुसुम राणा
हरियाणा/रोहतक- भारतीय जनता पार्टी प्रदेश महिला मोर्चा की एक अहम बैठक आज स्थानीय प्रदेश कार्यालय में जिलाध्यक्ष कुसुम राणा की अध्यक्षता में हुई। जिसमें मुख्य वक्ता के तौर पर रोहतक जिला प्रभारी व प्रदेश महामंत्री सुनीता दांगी तथा विशिष्ट अतिथि के तौर पर पूर्व विधायिका सरिता नारायण उपस्थित रही।
यह जानकारी देते हुए प्रदेश मीडिया प्रभारी चेतना अरोड़ा ने बताया कि भारतीय जनता पार्टी को जन-जन तक पहुंचाने के लिए विभिन्न वर्गों के प्रभारियों की नियुक्ति की गई है। जिसमें अध्यापक, वकील, डॉक्टर, स्वयं सहायता समूहों, आंगनवाड़ी कार्यकर्त्ता, खिलाड़ी व धार्मिक संस्थाओं की प्रदेश संयोजिकाएं नियुक्त की गई।
इसी कड़ी में प्रदेश मीडिया प्रभारी एडवोकेट चेतना अरोड़ा को महिला वकीलों का प्रदेश संयोजक बनाया गया है। इसी तरह सुनीता दांगी ने आज रोहतक जिले के संयोजक नियुक्त किये। धार्मिक मामलों की जिला संयोजक का पद सुनीता चहल को, अध्यापक वर्ग की जिला संयोजक आशा शर्मा, वकीलों की जिला संयोजक सविता शर्मा, आंगनवाड़ी वर्कर की संयोजक मीना भाटी को नियुक्त किया गया।
इस अवसर पर जिलाध्यक्ष कुसुम राणा ने कहा कि महिलाओं को राजनीति की सूरत बदलने के लिए आगे आना होगा। भारत में आधी जनसंख्या महिलाओं की है जिसमें से 5 प्रतिशत महिलाएं ही राजनीति में सक्रिय हैं। उन्होंने कहा कि जब तक महिलाओं की संख्या राजनीति में नहीं बढ़ेगी, तब तक उनसे जुड़े मसलों को हल करने में परेशानी आती रहेगी।
उन्होंने कार्यकर्त्ताओं का आह्वान किया कि पार्टी में अधिक से अधिक महिलाओं को जोड़ें तथा एक मजबूत राष्ट्र के निर्माण के लिए संकल्पबद्ध करें।
बैठक में मुख्य रूप से मीना चौहान, प्रवीण जोशी, चेतना अरोड़ा, राकेश मलिक, सुप्रिया रतन, सुनीता लोहचब, राजरानी, अमिता कपूर, चांदनी चंदा, सरोज यादव, ऊषा शर्मा, प्रियंका धूपड़ आदि मुख्य रूप से मौजूद रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *