भाजपा महानगर कमेटी ने दीपोत्सव का कार्यक्रम कर एक दूसरे को दी बधाई

बरेली। दीपावली के मौके पर भाजपा महानगर कमेटी ने शहर के पार्टी कार्यालय में दीपोत्सव का कार्यक्रम किया। इस मौके पर कार्यालय में सभी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने दीप जलाए इसके साथ ही एक दूसरे को दीपावली की शुभकामनाएं दी और आतिशबाजी भी की गई। भाजपा महानगर अध्यक्ष के अरोड़ा के नेतृत्व में दिवाली के मौके पर भाजपा महानगर अध्यक्ष केएम अरोड़ा ने कहा कि सभी भाई चारे के साथ रहे और विकास के पथ पर बराबर आगे बढ़ता रहे। देश के विकास के लिए जरुरी कदम उठा रही है। यही वजह है कि कोरोना जैसी महामारी से भी बड़ी कुशलतापूवर्क निपटा गया और देश फिर से आर्थिक महाशक्ति बनने की तरफ कदम बढ़ा चुका है। इस मौके पर जिलाध्यक्ष पवन शर्मा, अमरीश कठेरिया, अजय प्रताप सिंह, देवेंद्र जोशी, बंटी ठाकुर, राज अग्रवाल, अरुण कश्यप, विष्णु शर्मा, अभीर सक्सेना, प्रतेश पांडे, सूर्यकांत मौर्य, डॉक्टर तृप्ति गुप्ता, अमरीश कठेरिया, राजीव गुप्ता ,गौरव गुप्ता, विशाल गुप्ता आदि मौजूद रहे।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *