भाजपा महानगर इकाई ने निकाली तिरंगा यात्रा

बरेली। 15 अगस्त को लेकर भाजपा की महानगर इकाई की ओर से सोमवार को दो मंडलों में तिरंगा यात्रा निकाली गई। बांके बिहारी मंडल की तिरंगा यात्रा शहीद पंकज अरोड़ा चौक से प्रारंभ होकर भारत माता के मंदिर पर संपन्न हुई। जगह-जगह यात्रा का भव्य स्वागत हुआ। तिरंगा यात्रा में महापौर डॉ. उमेश गौतम, ब्रज क्षेत्र के उपाध्यक्ष हर्षवर्धन आर्य, महानगर अध्यक्ष अधीर सक्सेना, गुलशन आनंद, अनिल कुमार एडवोकेट, श्रुति गंगवार, डॉ. विमल भारद्वाज, डॉ. विनोद पागरानी, मोहित अरोड़ा, देवेंद्र जोशी, विष्णु शर्मा, बंटी ठाकुर, विक्रम शर्मा, विपिन भास्कर, अजय चौहान, राजकिशोर सक्सेना, सतीश कातिब आदि शामिल हुए। वही टीबरीनाथ मंडल की तिरंगा यात्रा कोहाड़ापीर पेट्रोल पंप से होते हुए सीआई पार्क कश्यप, योगेश कुमार, अमन पहुंचकर संपन्न हुई। जगह-जगह पुष्प वर्षा कर लोगों ने यात्रा का स्वागत किया। तिरंगा यात्रा में प्रदेश कार्य समिति सदस्य रामगोपाल मिश्रा, अनिल सक्सेना, श्रुति गंगवार, महिला आयोग की सदस्य पुष्पा पांडे, मंडल अध्यक्ष शिखा मल्होत्रा, योगेश अग्रवाल, सुशील गब्बर, मनोज कतिव, विशाल वर्मा, गौरव सक्सेना, शोभित अग्रवाल आदि शामिल हुए।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *