लखनऊ। अपनी समस्याओं को लेकर उत्तर प्रदेश प्राथमिक शिक्षामित्र संघ के प्रतिनिधिमंडल ने मंगलवार को भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी, उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक, बेसिक शिक्षा मंत्री संदीप सिंह से मिले। प्रतिनिधिमंडल ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष उपमुख्यमंत्री व बेसिक शिक्षा मंत्री के समक्ष अपनी समस्याएं रखी। प्रदेश अध्यक्ष शिवकुमार शुक्ला ने बताया कि शिक्षामित्रों को उनके गांव के नजदीकी स्कूल मे ही तैनात किया गया था। अखिलेश सरकार में उन्हें शिक्षक बनाया गया तो दूर पढ़ाने के लिए भेजा गया। बाद मे सुप्रीम कोर्ट के निर्णय के बाद उन्हें फिर शिक्षामित्र बना दिया गया। वे शिक्षक भी नही बन पाए और कम मानदेय पर दूर-दराज के स्कूलों में पढ़ा रहे है। आर्थिक तंगी और घोर मानसिक पीड़ा के दौर से गुजर रहे है। अब तक प्रदेश भर मे हजारों शिक्षामित्रों की मृत्यु हो चुकी है। शिक्षामित्रों का स्थाई समाधान किया जाए। वही भाजपा प्रदेश अध्यक्ष, डिप्टी सीएम व बेसिक शिक्षा मंत्री ने आश्वासन दिलाया कि इस मामले पर सरकार से जो भी हो सकेगा वो करेंगे। प्रतिनिधिमंडल ने इसके लिए प्रतिनिधियों का दिल से आभार व्यक्त किया। मिलने वालों मे संघ के प्रदेश अध्यक्ष शिवकुमार शुक्ला, संगठन मंत्री श्री राम द्विवेदी, महामंत्री सुशील यादव, प्रदेश मंत्री तेजभान, प्रदेश उपाध्यक्ष सुधाकर तिवारी, जिलाध्यक्ष उन्नाव कुलदीप शुक्ला, दीप नारायण त्रिपाठी, कपिल यादव सहित तमाम साथी मौजूद रहे। वही निदेशक बेसिक शिक्षा शुभ्रा सिंह, उपनिदेशक अमरेंद्र सिंह व सर्व शिक्षा अभियान के डीसी अमित राय से भी मुलाकात की। इसके साथ ही महामंत्री सुशील यादव ने बताया कि संघ की बैठक 20 नवंबर को रखी गई है। सभी जिलाध्यक्ष बैठक मे पहुंचे।।
बरेली से कपिल यादव