भाजपा पार्षद से पूर्व ब्लॉक प्रमुख ने बंदूक की नोक पर मांगे 5 लाख रुपये

झांसी। मऊरानीपुर थाना क्षेत्र में एक बार फिर पूर्व ब्लॉक प्रमुख लेखराज चर्चा में आ गये। उन्होंने अपने बेटों के साथ मिलकर भाजपा पार्षद से बंदूक के बल पर 5 लाख रुपयों की मांग की। जिसकी शिकायत थाने की पुलिस से की गई। पुलिस ने शिकायत के आधार लेखराज समेत उनके बेटो के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाही की।

जनपद के मऊरानीपुर तहसील की रानीपुर नगर पंचायत में संदीप गुप्ता भाजपा से पार्षद है। संदीप गुप्ता का आरोप है कि नगर पंचायत में हमेशा से अनाधिकृत कार्य होते है। इतना ही गुणवत्ताविहीन कार्य भी कराये जाते हैं। उक्त पार्षद ने इसकी शिकायत करते हुए एडीएम को अवगत कराया था। जिस कारण चेयरमेन भगत सिंह रंजिश मनाने लगे। दो दिन पहले जब वह बस स्टैंड पर था तभी वहां कुछ लोगों ने उसे पकड़ लिया और एक ट्रांस पोर्ट ले गये। जहां चेयर मेन भगत सिंह ने अपने भाई जयहिंद और पिता लेखराज व साथी वहीद के साथ उसे धमकाने लगे। इसके बाद बंदूक लगाकर 5 लाख रुपयों की मांग करने लगे। जिस समय उसकी कनपटी पर बंदूक लगी थी, उस पर क्या बीत रहा था यह तो वही जान रहा था। किसी प्रकार मिन्नते कर वहां से वह निकला। इसके इसकी लिखित शिकायत थाने की पुलिस से की। पुलिस ने शिकायत के आधार पर सम्बधित धाराओं में मामला दर्ज कर कार्रवाही शुरु कर दी है ।
-उदय नारायण, झांसी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *