भाजपा नगर मंडल विस्तार पर बैठक कर चर्चा

भदोही-भाजपा नगर मंडल संगठन विस्तार पर गुरुवार भदोही गैस सर्विस प्रांगण में बैठक कर पदाधिकारी चयन पर मंथन किया गया।तत्पश्चात भारत सरकार द्वारा लागू किये गये नागरिकता संशोधन बिल की सराहना करते कार्यकर्ताओ द्वारा जन जागरण के लिए पर्ची वितरित हुआ।प्रवासी अजय सिंह ने नगर मंडल अध्यक्ष दिलीप गुप्ता की अध्यक्षता में कार्यकर्ताओ से चर्चा कर संगठन विस्तार के लिए पदाधिकारियों के नामो का चयन किया उन्होंने कहा कि शीघ्र ही सूची प्रांति कार्यालय संस्तुति के लिए भेजी जायेगी।अंतिम मुहर के बाद विधिवत घोषणा होगा।बैठक के बाद जन जागरण अभियान प्रभारी सत्यशील जायसवाल के नेतृत्व में कार्यकर्ताओ में सीएए से सम्बंधित पर्ची वितरित कर जनता में सीएए के बारे में विपक्ष द्वारा फैलाए जा रहे भ्रम को दूर करने का आह्वान किया गया।प्रवासी अजय सिंह ने कहां कि वर्तमान सरकार ने सीएए 2019 बनाकर गांधी जी को सच्ची श्रद्धांजलि दी है।गांधीवादी मानवीयता का सर्वश्रेष्ठ उदाहरण सरकार ने दिया है।आज के विभाजित वैश्विक परिदृश्य में यह अनुपम उदाहरण है जिसमें धर्म के आधार पर भारत विभाजन का दंश झेल रहे अगणित परिवारों के मानवाधिकारों की सुरक्षा सुनिश्चित करेंगी।बाग्लादेश, पाकिस्तान व अफगानिस्तान में धार्मिक विद्वेष के कारण अमानवीय यातनाओं की पीड़ा झेल रहे हिंदुओं, सिख, जैन, बौद्ध, इसाई और पारसी के समस्या के समाधान के लिए दृढ़ राजनीतिक इच्छा शक्ति, अटूट प्रतिबद्वता, पूर्ण समर्पण, दूरदर्शिता, तथा ह्रदय में राष्ट्रहित सर्वोपरि की भावना के अतिरिक्त राजनतिक दबावों से ऊपर उठ कर पीएम मोदी जी ने सभी प्रकार की बाधाओं और जटिलताओं पर विजय प्राप्त किया है।बैठक में संचालन डा. विनोद सोनकर शास्त्री ने किया। राजीव मोदनवाल, अजय दुबे, अशोक दुबे, अरविंद मौर्य, परिमल श्रीवास्तव,मो. अली सिद्दीकी, रजत सेठ, विकास बरनवाल, अशोक सिंह, संदीप यादव आदि ने भी विचार व्यक्त किया।

रिपोर्टर:-महेश पाण्डेय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *