आजमगढ़ – भारतीय जनता पार्टी जिलाध्यक्ष जयनाथ सिंह के नेतृत्व में शनिवार को 18 लोगों ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण किया। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष जयनाथ सिंह ने बताया की प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में केन्द्र सरकार व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में प्रदेश सरकार सबका साथ और सबका विकास के मंत्र के साथ गरीबों, दलितों, शोषितों, किसानों महिलाओं सभी के लिए कार्य कर रही है। आज जन-जन का विश्वास सरकार व मोदीजी के प्रति, दिन-प्रतिदिन बढ़ता ही जा रहा है। सरकार की नितियों से उत्साहित लोग भाजपा की सदस्यता स्वेच्छा से ग्रहण कर रहें हैं और भारत को गौरवशाली राष्ट्र बनाने के लिए अपना सहयोग दे रहे है। 2019 के लोकसभा चुनावों में भारतीय जनता पार्टी फिर से सर्वसमाज के सहयोग से जीत का नया किर्तिमान स्थापित करेगी। पार्टी की सदस्यता ग्रहण करने वालो में तवस्सुम बानों, सरवरी बानों, हिसामुद्दीन, रमीला, शीला, श्यामदुलारी, निशा देवी, सुमित्रा देवी, प्रकाश, शिवबचन, मुकेश राम, चन्दबोष चौहान, हरिकेश ,रमेश, सरिता, राधिका देवी, रुपा चौहान, शमीम अहमद शामिल रहे। इस अवसर पर चन्द्रजीत यादव,हिसामुद्दीन ,नगर अध्यक्ष विनय प्रकाश गुप्त, युवा मोर्चा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य नवनीत राय, रानू प्रताप राना, रंजीत वर्मा वरुण राय, आदित्य सिंह रहे। आजमगढ़ भारतीय जनता पार्टी के सभी बत्तीसो मन्डलों में शनिवार को आगामी 16 सितंबर से 25 सितंबर तक होने वाले विभिन्न कार्यक्रमों की तैयारी बैठक हुई । नगर अध्यक्ष विनय प्रकाश गुप्त की अध्यक्षता में नगर कार्यालय पर तैयारी बैठक हुई। बैठक में प्रमुख वक्ता के रुप में डा. श्याम नरायन सिंह मौजूद रहे। संचालन मृगांक शेखर सिन्हा ने किया। पल्हनी मंडल में अशोक सिंह की अध्यक्षता में बैठक हुइ मुख्य वक्ता के रुप में जिला उपाध्यक्ष पंकज सिंह कौशिक मौजूद रहे। हाफिजपुर मंडल में मंडल अध्यक्ष डा. महेंद्र नाथ श्रीवास्तव की अध्यक्षता में बैठक हुई, मुख्य वक्ता के रुप में जिला कोषाध्यक्ष अभिषेक जायसवाल दीनू मौजूद रहे। डा.श्याम नरायन सिंह ने बताया कि परम् श्रद्धेय भारत रत्न स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी की स्मृति में सभी विधानसभाओं में 16 सितंबर दिन रविवार को काव्यांजलि कार्यक्रम होगा। सदर विधानसभा का काव्याजंलि कार्यक्रम नेहरू हाल में सायं 5 से आयोजित होगा। माननीय प्रधानमंत्री मोदी जी का जन्मदिन 17 सितंबर को है । हम सब उनके जन्मदिन को प्रतिवर्ष सेवा दिवस के रुप में मनाते हैं। 25 सितंबर को एकात्म मानववाद के प्रणेता व भारतीय जनसंघ के संस्थापक पं. दीनदयाल उपाध्याय का जन्मदिन है । 17 सितम्बर से 25 सितम्बर 2018 तक पूरा सप्ताह अटल जी की याद में सेवा सप्ताह के रुप में मनाया जाएगा। अटल जी को हम कार्यकर्ताओं की तरफ से अपने कार्यो के रुप में कार्यान्जलि अर्पित करना है। जिसके अन्तर्गत 17 सितम्बर को सभी मंडलो में विभिन्न स्थानों पर मंडल अध्यक्षों व कार्यकर्ताओं के साथ स्वच्छता का कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। सभी मंडलो में मेडिकल कैम्प लगाकर लोगों का फ्री मेडिकल चेकअप व दवा वितरण का कार्यक्रम किया जाएगा। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा लाल किले की प्राचीर से विश्व की सबसे बड़ी स्वास्थ्य योजना जिससे देश के 10 करोड़ गरीब परिवारों को स्वास्थ्य सुविधा हेतु आयुष्मान भारत योजना की ऐतिहासिक घोषणा हुई है। इस सेवा सप्ताह के माध्यम से लोगों में जागरूकता अभियान चलाया जाएगा जिससे अधिक से अधिक लोग आयुष्मान भारत योजना से जुडकर उसका लाभ उठा सके। सभी मंडलो मे 25 सितम्बर को पं.दीनदयाल उपाध्याय जी के जन्मदिन पर गोष्ठी का आयोजन किया जाएगा। अनुसूचित जनजाति मोर्चा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अभय दत्त गोंड, महिला मोर्चा की जिलाथ्यक्ष डा.संचिता बनर्जी, बबिता जसरासरिया, डा.अलका सिंह, डा.पूनम सिंह, अशोक सोनकर, कृपा शंकर पाठक, प्रमोद गुप्ता, पंकज मोदनवाल, अमित सिंह, विवेक निषाद, जूही श्रीवास्तव, शफ़कत रिज़वी, डा.सुधीर रंजन अष्थाना, अवनीश चतुर्वेदी, मनोज कुमार बौद्ध आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।
रिपोर्ट-:राकेश वर्मा आजमगढ़