बरेली। सोमवार को उन्होंने सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के समक्ष बिल्सी विधायक आरके शर्मा ने विधिवत सपा की सदस्यता ग्रहण कर ली है। पिछले विधानसभा चुनाव में वह अचानक यहां भाजपा में आकर बिल्सी से चुनाव लड़े थे। बदायूं की बिल्सी विधानसभा से विधायक आर के शर्मा ने चुनाव की घोषणा बाद भाजपा को तगड़ा झटका दिया है। उन्हाेंने पार्टी काे अलविदा कहते हुए सपा का दामन थाम लिया है। वह काफी महीनों से अपने क्षेत्र में निष्क्रिय हो गए थे। इनके जिले की आंवला सीट से टिकट मिलने की संभावना जताई जा रही है। हालांकि भाजपा उन्हें निष्क्रिय मानते हुए बिल्सी मे अलग से तैयारी कर रही थी। जन विश्वास यात्रा मे जब उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य बिल्सी पहुंचे थे तब भी वह उपस्थित नही हुए थे। इसके अलावा जब भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने जिला मुख्यालय पर जनसभा की थी तो सभी जन प्रतिनिधि उपस्थित हुए थे लेकिन आरके शर्मा इसमें भी शामिल नहीं हुए थे। पिछले दिनों बरेली से इनका एक वीडियो वायरल हुआ था। जिसमें इनके सपा में जाने की बात कही थी। महज 21 दिन में विधायक बन गए थे। भाजपा से चुनाव जीतने के बाद क्षेत्र में इनकी सक्रियता बहुत कम रही थी। इससे क्षेत्रीय लोगों में असंतोष बना हुआ था। भाजपा से इनका टिकट कटना भी तय माना जा रहा था। शायद इसलिए वह पहले से कहीं और से राजनीतिक पारी शुरू करने की कोशिश में लगे हुए थे। आखिरकार उन्होंने सपा का दामन थाम लिया है। आंवला से पहले वह बसपा से विधायक रह चुके है इसलिए माना जा रहा है कि एक बार फिर वह आंवला सीट पर सपा से से चुनाव मैदान में उतर सकते है।।
बरेली से कपिल यादव