बरेली। बुधवार को बरेली के आईएमए हॉल में नवनियुक्त अध्यक्ष दुर्विजय सिंह शाक्य अभिनंदन कार्यक्रम किया गया।इस कार्यक्रम में भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एपी कुट्टी भी पहुंचे। एपी कुट्टी ने कहा कि डबल इंजन की सरकार लगातार देश हित में काम कर रही है। एपी कुट्टी ने कहा कि संगठन ने दुर्विजय सिंह शाक्य को बड़ी जिम्मेदारी दी है। भगवान दुर्विजय सिंह शाक्य को अच्छा काम करने की शक्ति दे। उन्होंने योगी-मोदी की सरकार की प्रशंसा करते हुए कहा कि डबल इंजन सरकार ने यूपी को नंबर एक होने का काम किया है। यूपी मे बड़ी-बड़ी कंपनी आ रही है जो यहां बड़ा निवेश करने को तैयार है। योगी सरकार से पहले यूपी की कानून व्यवस्था चौपट थी। योगी-मोदी के राज्य मे यूपी मे कानून व्यवस्था बेहतर हुई है। कुट्टी ने यह भी कहा कि सारे देश में दुष्प्रचार चल रहा है कि मोदी मुस्लिमों के खिलाफ है। यह बिल्कुल गलत है। भाजपा की विचारधारा है कि मुस्लिम हिन्दू भारत माता की संतान है। एपी कुट्टी ने कहा, यूपी में इन्वेस्टर्स सम्मेलन कार्यक्रम से नई पहचान बनी है। आज यूपी की छवि पूर्व की तुलना में सुधरी है। अंत मे दुर्विजय सिंह ने सभी को धन्यवाद करते हुए कहा कि बरेली मेरी कर्मभूमि है। यहां के लोगों का हमेशा मुझे प्यार मिला है। उन्होंने कहा कि भाजपा ने उन्हें बड़ी जिम्मेदारी दी है। वह जिम्मेदारी को निभाते हुए हर बूथ को मजबूत करने का काम करेंगे। छह नगर निगम उनके क्षेत्र में आते हैं। भाजपा का नारा रहा है ‘सबका साथ सबका विकास’। सबको साथ में लेकर काम किया जाएगा।।
बरेली से कपिल यादव