भाजपा का गांव चलो अभियान 4 से, मोदी की उपलब्धि बताएंगे कार्यकर्ता

बरेली/फतेहगंज पश्चिमी। आगामी लोकसभा चुनाव मे बड़ी जीत सुनिश्चित करने के लिए भाजपा 4 से 11 फरवरी तक गांव चलो अभियान शुरू करेगी। पार्टी ने इसके लिए रणनीति तैयार कर ली है। इसे लेकर शुक्रवार को फतेहगंज पश्चिमी मंडल की एक बैठक कस्बे के रेड रोजिज पब्लिक स्कूल मे संपन्न हुई। बैठक में मुख्य अतिथि वीरेंद्र गंगवार (बीरु) ने कार्यकर्ताओं को गांव चलो अभियान की जानकारी दी गयी। मंडल प्रभारी राजकुमार शर्मा ने कहा कि मंडल के सभी बूथों मे आगामी 4 फरवरी से 11 फरवरी तक कार्यकर्ताओं को 24 घंटे प्रवास के माध्यम से ग्रामीणों से संपर्क कर भाजपा की गरीब कल्याण की नीतियों का प्रचार करना, बूथ समिति का सत्यापन, मतदाता सूची का निरीक्षण, लाभार्थी से संपर्क, युवाओं, किसान समूह, छात्र, खिलाड़ी से संवाद आदि कार्य करना है। इस मौके पर ब्रज क्षेत्र युवा मोर्चा के उपाध्यक्ष धर्म विजय गंगवार, मण्डल अध्यक्ष कुलवीर सिंह, संयोजक सौरभ पाठक, नरोत्तम मौर्य, संजीव सिंह, हरीश कातिब, धीरेन्द्र सिंह, मिथलेश कश्यप, कन्हई लाल, विद्याराम मौर्य, जोगेन्दर सिंह, पंकज गंगवार, राजेश राजपूत, संजय राजपूत आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *