बरेली। शहर के सिविल लाइंस स्थित भाजपा कार्यालय पर रविवार शाम दीपावली कार्यक्रम आयोजित किया गया। पूजा अर्चना कर हवन पूजन किया। इस दौरान सुंदर रंगोली भी बनाई। जनप्रतिनिधियों और नेताओं ने मिलकर दीये जलाए। आतिशबाजी कर मिठाई वितरण किया। दीपोत्सव के मुख्य अतिथि क्षेत्रीय अध्यक्ष दुर्विजय सिंह शाक्य ने सभी को दीपावली की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि सभी त्योहार मिलजुल कर मनाएं। वन एवं पर्यावरण मंत्री डॉ. अरुण कुमार, सांसद छत्रपाल गंगवार, एमएलसी कुंवर महाराज सिंह, महापौर डॉ. उमेश गौतम, जिलाध्यक्ष बरेली सोमपाल शर्मा, आंवला जिलाध्यक्ष आदेश प्रताप सिंह, महानगर अध्यक्ष अधीर सक्सेना, अनिल कुमार सक्सेना, प्रभु दयाल लोधी, डॉ. तृप्ति गुप्ता, देवेंद्र जोशी, रेखा श्रीवास्तव, विष्णु शर्मा, बंटी ठाकुर, डॉ. विनोद पागरानी, शिखा मल्होत्रा, कन्हैया राजपूत, मोहित तिवारी, विपिन भास्कर आदि मौजूद रहे।
बरेली से कपिल यादव
