बरेली/फतेहगंज पश्चिमी। कस्बे के टोल प्लाजा पर भाजपा राष्ट्रीय महामंत्री सुनील बंसल एवं केंद्रीय गृह राज्य मंत्री बीएल वर्मा का भाजपा नेताओं व कार्यकर्ताओं ने फूल माला पहनाकर जोरदार स्वागत किया। यह सभी नेता निकाय चुनाव की समीक्षा ब्रज क्षेत्र कार्यसमिति की बैठक मे भाग लेने बरेली जा रहे थे। इस अवसर पर विधायक संजीव अग्रवाल, जिलाध्यक्ष पवन शर्मा, आंवला जिलाध्यक्ष वीर सिंह एवं प्रशांत पटेल, जिला उपाध्यक्ष अजय सक्सेना, वीरपाल गंगवार, राजकुमार शर्मा, पूरनलाल लोधी, राहुल साहू, अजय राजपूत, भाजपा नेता आशीष अग्रवाल,, सनी सिंह, अंशुल सक्सेना, राम गुप्ता, सुचित अग्रवाल, जगत सिंह, मयंक अग्रवाल, राजेश गुप्ता, यश अग्रवाल, हिमांशु मिश्रा सहित अन्य कार्यकर्ता शामिल रहे।।
बरेली से कपिल यादव
