भाजपा कार्यकर्ताओं ने चलाया सदस्यता अभियान, योजनाओं की दी जानकारी

बरेली। भाजपा कार्यकर्ताओं ने बिथरी विधानसभा के ब्लॉक क्यारा मे बूथ नंबर 239 पर भाजपा सदस्यता कैंप का आयोजन किया। जिसमें वहां उपस्थित व्यक्तियों को सदस्य बनाने के साथ-साथ भाजपा की नीतियों की जानकारी भी दी। कार्यक्रम मे मुख्य अतिथि के रुप में जिलाध्यक्ष भाजपा युवा मोर्चा राजू उपाध्याय रहे। कार्यक्रम में राजू उपाध्याय ने भारतीय जनता पार्टी की योजनाओं के बारे में विस्तार से बताया और युवाओं को अधिक से अधिक संख्या में भाजपा से जोड़ने का आह्वान किया। भाजपा सरकार ने 4. 5 लाख नौकरी युवाओं को बिना भ्रष्टाचार व बिना भेदभाव के देने का कार्य किया है। सदस्यता अभियान कार्यक्रम में भाजपा मंडल अध्यक्ष यशवीर सिंह लोधी, मंडल अध्यक्ष युवा मोर्चा देव श्रीवास्तव, शक्ति केंद्र प्रमुख सुखबीर आर्य, बूथ अध्यक्ष अरविंद मौर्य, अरविंद तोमर, राजबीर गुर्जर, रामसिंह, सत्यभान मौर्य, मुनेन्द्र, मुकेश सिंह, परवेन्द्र, राहुल, आर्यन, नेमसिंह आदि उपस्थित रहे।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *