भाजपा कार्यकर्ताओं के खिलाफ दर्ज मुकदमे जल्द होंगे वापस, प्रक्रिया पूरी

बरेली/फतेहगंज पश्चिमी। लोकसभा चुनाव से पहले सपा सरकार मे भाजपा कार्यकर्ताओं पर हुए दर्ज मुकदमें वापस होंगे। बरेली से सांसद संतोष गंगवार की सिफारिश पर प्रदेश सरकार के दर्जन भर मंत्रियों ने मुख्यमंत्री से मुकदमा वापसी संबंधी प्रक्रिया को जल्द पूरी करने के लिए प्रमुख सचिव गृह को प्रस्ताव दिए है। जल्द ही मुख्यमंत्री के निर्देश के बाद अब लोकसभा चुनाव से पूर्व मुकदमा वापस होने की प्रक्रिया पूर्ण हो जाएगी। इस दौरान भाजपा नेताओ ने मुख्यमंत्री व उपमुख्यमंत्री दरबार मे मामला उठाया है। वही फतेहगंज पश्चिमी मे वर्ष 1998 में बिजली समस्या के खिलाफ हाइवे जाम करने के दौरान भाजपाइयों समेत चार सौ लोगों पर लाठीचार्ज कर सात क्रिम्नल एक्ट समेत कई गंभीर धाराओं में मुकदमें दर्ज किए गए थे। इसके बाद वर्ष 2015 मे नगर में माली की बगिया स्थित काली मंदिर के पास गोवंश की हत्या कर अवशेष डाल दिया गया था। इस दौरान भी एक समुदाय के लोगों ने धरना प्रदर्शन कर विरोध जताया था जिसमे नगर के प्रत्येक चर्चित भाजपा नेताओं समेत 60 लोगों को नामजद कर कार्यकर्ताओं को बुरी तरह पीटा गया था। भाजपा सरकार बनने के बाद वर्ष 2017 से ही भाजपा कार्यकर्ताओं पर दर्ज मुकदमे वापसी की प्रक्रिया को भाजपा नेता व युवा अंतर्राष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन के जिलाध्यक्ष आशीष अग्रवाल ने सांसद संतोष गंगवार के माध्यम मुकदमा वापसी को लेकर प्रदेश सरकार के मंत्रीयो से मिले। जिस पर जिलाधिकारी और एसएसपी बरेली समेत सभी उच्चाधिकारियों से प्रमुख सचिव न्याय ने आख्या तलब की। अब कार्यवाही के लिए मुख्यमंत्री कार्यालय को भेज दी है। जल्द ही मुख्यमंत्री के निर्देश के बाद अब लोकसभा चुनाव से पूर्व मुकदमे वापस होंगे। इस दौरान भाजपा नेताओं में आशीष अग्रवाल, राम गुप्ता,महेंद्र शर्मा, शशांक अग्रवाल, अमोद सिंह, सनी सिंह, उपस्थित रहे।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *