बरेली। भारतीय जनता पार्टी के कार्यालय पर बरेली जिलाध्यक्ष पवन कुमार शर्मा का 42वां जन्मदिन मनाया गया। पार्टी के सभी पदाधिकारियों ने मिलकर केक काटकर जन्मदिन मनाया। भाजपाइयों ने कार्यक्रम आयोजित कर जिलाध्यक्ष के दीर्घायु होने की कामना की। इसके साथ ही जिलाध्यक्ष ने जन्मदिन के मौके पर सभी पार्टी कार्यकर्ताओं को धन्यवाद दिया। संगठन के माइक्रो डोनेशन अभियान मे बढ़-चढ़कर भागीदारी करने के लिए पार्टी के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं को सहयोग करने के लिए आह्वान किया। महानगर अध्यक्ष केएम अरोरा, जिला संयोजक ठाकुर अखिलेश सिंह ने बुके व श्री राम दरबार भेटकर दीर्घायु की शुभकामनाएं बधाई दी। जिला उपाध्यक्ष नरेंद्र राठौर, अंकित शर्मा, आदेश प्रताप सिंह ने पटका पहनाया। इस अवसर पर वीरपाल गंगवार, राहुल साहू, अभय चौहान, डॉ निर्भय गुर्जर, मुकेश राजपूत, मेघनाथ कठेरिया, सुधीश पांडे, शीतल गुलाटी, रुद्र लक्ष्मीकांत, सुखबीर, केशव सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।।
बरेली से कपिल यादव
