भाकियू भानू ने टेंट लगाकर दिया धरना, वन विभाग से पौधरोपण मे खर्च रकम का मांगा हिसाब

बरेली। भारतीय किसान यूनियन (भानु) के पदाधिकारियों ने वन विभाग से बरेली, रामपुर और मुरादाबाद मे पौधरोपण और वनों को संरक्षित करने में खर्च की गई रकम का हिसाब मांगा है। पदाधिकारियों ने पूर्व मांगों पर जवाब नही मिलने पर गुरुवार को मुख्य वन संरक्षक कार्यालय के मुख्य गेट के पास टेंट लगाकर करीब छह घंटे तक धरना प्रदर्शन किया। कई अफसरों ने धरनास्थल पहुंचकर पदाधिकारियों को मनाने का प्रयास किया। अधिकारियों की मांगों का निस्तारण करने के आश्वासन पर शाम चार बजे धरना समाप्त किया। पदाधिकारियों ने सरदार निर्मल सिंह की अध्यक्षता मे सुबह 10 बजे धरना शुरू किया। संगठन के राष्ट्रीय महासचिव शोएब इजहार खां ने कहा कि वन विभाग की मनमानी बर्दाश्त नही की जाएगी। वर्ष 2023-24 मे शासन स्तर से पौधरोपण के लिए जो धनराशि आई। वह कहां खर्च की गई। अन्य मदों में खर्च रकम के साथ वनों को संरक्षित धन का हिसाब हर किसान को चाहिए। पौधरोपण में खर्च का हिसाब पहले भी मांगा लेकिन अफसरों ने ध्यान नही दिया इसलिए किसानों को बेमियादी धरना शुरू करना पड़ा। मुख्य वन संरक्षक विजय सिंह, रामपुर डीएफओ राजीव कुमार, शाहजहांपुर डीएफओ आदि ने धरना स्थल पहुंचकर पदाधिकारियों को मनाने का प्रयास किया। पूर्व मे दिए मांगपत्र के अनुसार समस्याओं के निराकरण का आश्वासन मिलने पर करीब चार बजे धरना समाप्त करने की घोषणा की गई। यूनियन ने आठ सूत्रीय मांगपत्र भी सौंपा। इस दौरान जिला प्रभारी जावेद वारसी, अनुज सिंह, तसलीम खां, रईस मियां, सरदार निर्मल सिंह, गुरुचरन सिंह, आशीष ठाकुर, अकील अहमद, मुराद खां, शोएब सुल्तान, मोनिस खां आदि धरने पर बैठे।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *