भांजे ने घर मे घुसकर बरसाई गोलियां, मामा की हत्या, नानी की हालत नाजुक

मीरगंज, बरेली। जनपद के थाना मीरगंज क्षेत्र मे शुक्रवार रात भांजे ने अपने मामा और नानी को गोली मार दी। गोली से दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। अस्पताल में मामा को मृत घोषित कर दिया गया। आरोपी गोली मारकर फरार हो गया। आरोपी को पकड़ने के लिए टीम गठित की गई है। सूचना पर पुलिस अधिकारियों ने घटनास्थल का मुआयना किया। आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है। थाना मीरगंज क्षेत्र के गांव सिल्लापुर निवासी शेर सिंह ने बताया कि उनका धेवता मीरगंज की टीचर कॉलोनी निवासी अनुराग उर्फ छोटू शुक्रवार रात करीब 12 बजे बाइक से उनके घर आया। वह उनके घरवालों से बहस करने लगा। कुछ देर बाद अनुराग ने तमंचा निकाला और उनके बेटे रनवीर व उनकी पत्नी राममूर्ति को गोली मार दी। गोली लगने से दोनों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। गोली मारने के बाद अनुराग मौके पर बाइक छोड़कर फरार हो गया। परिजन दोनों घायलों को लेकर सीएचसी पहुंचे। वहां डॉक्टरों ने रनवीर को मृत घोषित कर दिया और राममूर्ति को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। एसपी उत्तरी मुकेश चंद्र मिश्रा ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी छोटू की तलाश की जा रही है।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *