भमोरा, बरेली। जनपद के थाना भमोरा पुलिस टीम ने तीन तस्करों को 91 किलो डोडा के साथ गिरफ्तार कर लिया। मुकदमा दर्ज कर तीनों को जेल भेज दिया। थानाध्यक्ष सनी चौधरी ने बताया शुक्रवार सुबह करीब नौ बजे देवचरा बल्लिया रोड पर गश्त कर रहे थे, तभी एक टेंपो आता दिखा। जिसमें 6 से 7 कट्टे लोड थे। संदिग्ध लगने पर टेंपो रोकने को कहा लेकिन उसमें सवार लोग भागने लगे। जिस पर पुलिस टीम ने पीछाकर टेंपो सवार तीन लोगों को पकड़ लिया। टेंपो की तलाशी ली गई। उन बोरों मे डोडा चूर्ण मिला। पूछताछ में आरोपियों ने अपने नाम नईम, अजरूद्दीन व सलमान निवासी बल्लिया बताया। पुलिस ने आरोपियों के पास से 91 किलो डोडा चूर्ण बरामद किया। जिसकी कीमत करीब पंद्रह लाख रुपये बताई जा रही है। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे डोडा दातागंज क्षेत्र से खरीद कर लाते थे। जिसे चूरा बनाकर आसपास के ढाबे, होटल, दुकानों व ट्रक ड्राइवरों को सप्लाई करते थे। जिससे उन्हें मुनाफा होता था। पुलिस ने तीनों को कोर्ट में पेश किया। जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।।
बरेली से कपिल यादव
