बरेली। शिवरात्रि पर भगवान भोले नाथ मां पार्वती को ब्याहने चले तो पूरा शहर बाराती बन गया। आकर्षक झांकियों ने लोगों का मन मोह लिया। चहुंओर भोलेनाथ के जयकारे, शिव बारातों के बीच हर कोई भक्ति में डूब गया। शहर में शिवरात्रि पर विभिन्न इलाकों में भगवान भोलेनाथ की बारात धूमधाम से निकाली गई। श्मशान के राजा का दर्शन करने उमड़ी भीड़ः महाशिवरात्रि पर श्मशान के राजा के दर्शन को श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी। सिटी श्मशान भूमि में स्थित भोलेनाथ का दर्शन करने के लिए भोर से ही श्रद्धालुओं की भीड़ रही। तमाम लोगों ने उन्हें भस्म व भभूत अर्पण कर विश्व कल्याण की प्रार्थना की। सिटी श्मशान मंदिर में उमड़ी श्रद्धालुओं भीड़ की जानकारी पर पुलिस बल तैनात किया गया।।
बरेली से कपिल यादव
