ब्रेड फैक्ट्री मे काम कर रहे मजदूर की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, हत्या का आरोप

फतेहगंज पूर्वी, बरेली। जनपद के थाना फतेहगंज पूर्वी क्षेत्र की ब्रेड फैक्ट्री मे काम कर रहे मजदूर की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। परिजनों ने झगड़े के बाद हत्या करने का आरोप लगाया है। फॉरेंसिक टीम ने मौके से साक्ष्य जुटाए है। सीओ ने घटनास्थल पहुंचकर कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। मजदूर का शव पोस्टमार्टम को भेजा गया है। पुलिस के अनुसार जनपद शाहजहांपुर के जैतीपुर के 40 वर्षीय पेशकार फतेहगंज पूर्वी के गोयल किराना स्टोर की ब्रेड फैक्ट्री में काम करते थे। शुक्रवार को पेशकार की संदिग्ध परिस्थितियों मे मौत हो गई। फैक्ट्री के कर्मचारियों ने परिजनों को सूचना दी। परिवार के लोग मौके पर पहुंच गए। उन्होंने पुलिस को बुलाया। परिवार के लोगों ने हत्या का आरोप लगाया। सूचना मिलते ही सीओ आशुतोष शिवम पहुंच गए। उन्होंने फॉरेंसिक टीम को बुलाया। टीम ने मौके से साक्ष्य जुटाए। जिसके बाद मजदूर का शव पोस्टमार्टम को भेजा गया। मजदूर के परिजनों का आरोप है कि पेशकार का साथियों से झगड़ा हुआ था। जिसके बाद उन्होंने उसकी हत्या कर दी। इस मामले में मजदूरों का कहना है कि पेशकार बीमार चल रहा था वह जीने से गिर गया। जिससे उसकी मौत हो गई। पेशकार के तीन बच्चे है। परिजनों का रो-रो का बुरा हाल है। सीओ ने बताया की पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद कार्रवाई की जाएगी।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *