शीशगढ़, बरेली। शनिवार को अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा की एक बैठक जिला उपाध्यक्ष मनोज पाराशरी के आवास मीरगंज मे हुई। जिसमें ब्राह्मण सभा के पदाधिकारियों द्वारा भगवान वेदव्यास का जन्म उत्सव मनाया गया। मीटिंग में जिला अध्यक्ष मुकेश शर्मा ने बताया कि पौराणिक महाकाव्य युग के महान विभूति महाभारत 18 पुराण श्रीमद्भागवत ब्रह्मसूत्र मीमांसा जैसे आदित्य दर्शन के प्रणेता वेदव्यास का जन्म आषाढ़ मास की पूर्णिमा को लगभग 3000 ईसवी पूर्व हुआ था। भगवान वेदव्यास ऋषि पाराशर के पुत्र थे। पत्नी अरुणी से उत्पन्न इनके पुत्र महा बाल योगी सुखदेव थे। मीटिंग में प्रदेश संगठन मंत्री कौशलेंद्र गौड़, शिक्षक प्रकोष्ठ के मंडल अध्यक्ष अजय उपाध्याय, जिला उपाध्यक्ष मनोज पाराशरी, देवेंद्र शर्मा, अनिल शुक्ला, कुमुद केशव पांडे, तहसील अध्यक्ष मीरगंज मुकेश पांडे, वीरेन्द्र शर्मा, शंकर लाल शर्मा, संजीव शर्मा आदि ब्राह्मण बंधु उपस्थित रहे। मीटिंग का संचालन जिला महामंत्री पुनीत त्रिवेदी ने किया।।
बरेली से कपिल यादव