लखनऊ/बरेली। उत्तर प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने प्रदेश कार्यालय लखनऊ मे सोमवार को बड़ौदा ग्रामीण बैंक के सेवानिवृत्त चीफ मैनेजर एवं एससी एसटी बैंक कर्मचारी यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष ताराचंद चौधरी और उनके साथियों को पार्टी की सदस्यता दिलाई। इस मौके पर बरेली के जिला कांग्रेस अध्यक्ष मिर्जा अशफाक सकलैनी, महर्षि वाल्मीकि सेना के बरेली जिलाध्यक्ष मुकेश वाल्मीकि, माध्यमिक शिक्षा परिषद के सेवानिवृत्त क्षेत्रीय सचिव लालता प्रसाद, सेवानिवृत्त कानूनगो नरेश पाल, भूतपूर्व सैनिक लाल सिंह पप्पू, सेवानिवृत्त बैंक प्रबंधक सेवाराम, विमल, प्रीतम राम, राजवीर सिंह, कन्हैया लाल, हेमशंकर, ओमपाल, संदीप चौधरी, अंकित भट्ट, कुलदीप वर्मा, शिवम शुक्ला, अतुल कुमार आदि भी कांग्रेस में सम्मिलित हो गए। कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष/मीरगंज चेयरमैन इलियास अंसारी, प्रदेश सचिव असलम चौधरी, जिला महासचिव इमरान रजा एडवोकेट, महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष कमलेश ठाकुर, राजन उपाध्याय, जिला महासचिव वसीम अकरम, जियाउर रहमान आदि ने बधाइयां दी है।।
बरेली से कपिल यादव